{"_id":"64527c7b24a3224926039136","slug":"class-ix-student-became-ssp-for-one-day-in-fazilka-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: एक दिन की SSP बनी नौवीं कक्षा की छात्रा, कहा- बढ़ती नशे की लत को रोकना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: एक दिन की SSP बनी नौवीं कक्षा की छात्रा, कहा- बढ़ती नशे की लत को रोकना होगा
Wed, 03 May 2023 09:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 May 2023 09:01 PM IST
सार
फाजिल्का की एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि उनका सोशल मीडिया पर खुशदीप से परिचय हुआ। उस वक्त खुशदीप ने उन्हें अपने सपने के बारे में बताया। इसलिए अब उन्होंने खुशदीप के सपने को पूरा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इससे खुशदीप के अलावा अन्य बच्चों का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
एक दिन की एसएसपी बनी छात्रा खुशदीप कौर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फाजिल्का के आजमवाला गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा खुशदीप कौर बुधवार को एक दिन की एसएसपी बनी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत अन्य स्टाफ ने गुलदस्ता भेंटकर खुशदीप कौर का स्वागत किया। एक दिन की एसएसपी बनने पर खुशदीप कौर ने कहा कि यह उनके लिए बड़े सम्मान की बात है।
विज्ञापन
खुशदीप ने फाजिल्का की एसएसपी अवनीत सिद्धू का धन्यवाद किया और कहा कि बड़ी होकर एसएसपी बनना उनका सपना है। यह सपना एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने पूरा किया। खुशदीप ने कहा कि एसएसपी बनने के बाद उनका पहला कदम बढ़ती नशे की लत को रोकना होगा। इस बीच खुशदीप के परिवार ने भी अपनी खुशी जाहिर की और बेटी को यह सम्मान देने पर एसएसपी का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
फाजिल्का की एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि उनका सोशल मीडिया पर खुशदीप से परिचय हुआ। उस वक्त खुशदीप ने उन्हें अपने सपने के बारे में बताया। इसलिए अब उन्होंने खुशदीप के सपने को पूरा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इससे खुशदीप के अलावा अन्य बच्चों का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह भी बड़े अधिकारी बनकर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन