फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   class 10th result: student of 15 government schools fail in exam

10वीं का रिजल्ट: हरियाणा के 15 सरकारी स्कूलों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Mon, 23 May 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Mon, 23 May 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
class 10th result: student of 15 government schools fail in exam
रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं के सरकारी स्कूलों ने इस बार अपने प्रदर्शन में कुछ सुधार तो किया है। पिछले साल उत्तीर्ण प्रतिशतता 30.42 से इस बार 42.25 तक ले आए। फिर भी दो एडेड स्कूलों समेत 17 सरकारी स्कूलों में कोई बच्चा पास नहीं हो सका। इनमें सबसे ज्यादा पांच सरकारी स्कूल भिवानी जिले से हैं। ऐसे तीन स्कूल सीएम सिटी में हैं। भिवानी में पूर्व शिक्षा मंत्री बहादुर सिंह के गांव गागड़वास के सरकारी स्कूल का परिणाम शून्य आई है।

विज्ञापन


रविवार को घोषित किए गए दसवीं में शून्य परिणाम देने वाले स्कूलों में यूं तो ज्यादातर में विद्यार्थियों की संख्या कोई ज्यादा नहीं है। करनाल के एक स्कूल को छोड़ दें तो बाकी में विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम ही है। करनाल के शेखपुरा मंचूरी गांव के गवर्नमेंट हाई स्कूल में कुछ 66 बच्चों में से कोई बच्चा उत्तीर्ण नहीं हो सका। 66 में से 19 ने परीक्षा नहीं दी। इतनी बड़ी संख्या में से एक भी बच्चे का परीक्षा में पास न होना, सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। सुविधाओं में अभाव हो सकता है। कुछ टीचर की कमी भी हो सकती है, लेकिन पूरी क्लास से कोई बच्चा पास न हो सके, यह आश्चर्यजनक बात है।
विज्ञापन


ये है शून्य रिजल्ट देने वाले स्कूलों की लिस्ट
अंबाला : अंबाला सिटी के गवर्नमेंट एडेड खालसा हाई स्कूल के दसवीं की परीक्षा देने वाले सभी 19 बच्चों में से कोई पास नहीं हो सका। पांच बच्चों का रिजल्ट पीए-आर और 14 के रि-अपीयर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी: शून्य रिजल्ट वाले स्कूलों में हाई स्कूल घसौला, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेतमपुरा, गवर्नमेंट हाई स्कूल जताई, गवर्नमेंट हाई स्कूल नांगल व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गागड़वास शामिल है। घसौला स्कूल में सात, हेतमपुरा में 20, जताई में 19, नांगल में 22 व गागड़वास में केवल दो परीक्षार्थी थे।

करनाल : सीएम सिटी के तीन गांवों के स्कूलों का परीक्षा परिणाम शून्य रहा। इनमें गवर्नमेंट हाई स्कूल बालू, गवर्नमेंट हाई स्कूल झबला व गवर्नमेंट हाई स्कूल शेखूपुरा मंचूरी शामिल हैं। बालू स्कूल में 17 में से 13 व झबला में नौ में से सात ने परीक्षा दी, लेकिन कोई पास नहीं हो सका।

रोहतक : इस जिले में गढ़ी बल्लम व गीझी गांवों के गवर्नमेंट हाई स्कूलों में क्रमश: आठ व 14 बच्चों ने परीक्षा दी, पर कोई पास नहीं हो सका।
फरीदाबाद : बारहवीं के बाद दसवीं में भी प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब रिजल्ट देने वाले इस जिले के गवर्नमेंट हाई स्कूल ढाकुला के तीन में से दो ने परीक्षा दी और दोनों के रि-अपीयर आ गया।


जींद व झज्जर: इस जिले के दो स्कूलों के 19 बच्चों में से कोई इम्तिहान पास नहीं कर सका। इन स्कूलों के नाम हैं - गवर्नमेंट हाई स्कूल कुचाराना कलां व गवर्नमेंट हाई स्कूल मंडी कलां। झज्जर जिले के मंडी बहादुरगढ़ के गवर्नमेंट एडेड वैश्य हाई स्कूल 12 में से कोई बच्चा पास नहीं हो सका।
पानीपत व सिरसा: पानीपत जिले के चुलकाना गांव गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 में से 14 ने परीक्षा दी, लेकिन पास कोई नहीं हुआ। सिरसा जिले के एसजीजीएस खालसा हाई स्कूल का कोई बच्चा परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed