{"_id":"592db5f04f1c1bdf15bdc469","slug":"clash-in-panchayat-election-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीत के जश्न में जंग, प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के जश्न में जंग, प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ/मनीमाजरा।
Updated Tue, 30 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
जीत के जश्न में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव का परिणाम मंगलवार को आने के बाद सेक्टर-11 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज मतगणना केंद्र के बाहर किशनगढ के दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पत्थर चले। पथराव से एक कार का शीशा भी टूट गया।
उधर दोनों गुटों में मारपीट की खबर मिलने के बाद किशनगढ़ गांव में तनाव की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए किशनगढ़ में काफी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई। दोपहर को ही आईटी पार्क थाना प्रभारी राजीव कुमार भारी पुलिस बल लेकर गांव में पहुंच गए। इसके बाद मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह, मौली जागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार और सेक्टर -26 के थाना प्रभारी जसपाल सिंह भी गांव किशनगढ़ पहुंचे। सभी ने मिलकर गांव में फ्लैग मार्च भी निकाला।

Trending Videos
माहौल शांत होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
जीत के जश्न में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-11 थाना पुलिस ने चुनाव के दौरान मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही मनोज, विपिन, सुरिंदर और रोहित नामक युवक को हिरासत में ले लिया। देर शाम
पंचायत समिति के किशगगढ़/भगवानपुरा क्षेत्र से विजेता नवीन सिंह ने बताया कि मतगणना केंद्र के बाहर विरोधियों ने उनके साथ मारपीट की। कॉलेज के बाहर उनके समर्थकों जीत की खुशी में नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के समर्थकों से कहासुनी हो गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाया।