फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between captain amrinder singh and pratap singh bajwa

कैप्टन-बाजवा की जंग पर बाकी नेताओं ने साधी चुप्पी

Mon, 26 May 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 May 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
clash between captain amrinder singh and pratap singh bajwa
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गजों के बीच छिड़ी जंग बाकी कांग्रेस नेताओं के लिए मुसीबत बन गई है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिदंर सिंह और प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के बीच प्रधानगी को लेकर चल रही जद्दोजहद से बाकी नेता असमंजस में हैं कि वे किस गुट के साथ नजर आएं।
विज्ञापन


लगातार बयानबाजी के बीच दोनों दिग्गजों की लड़ाई अब काफी निचले स्तर पर पहुंच गई है। कैप्टन समर्थक भी बाजवा के खिलाफ बयान दे रहे हैं तो बाजवा समर्थक भी कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं।
विज्ञापन

किस गुट में जाएं, कांग्रेस नेता नहीं ले पा रहे फैसला

clash between captain amrinder singh and pratap singh bajwa

समर्थक के रूप में प्रदेश कांग्रेस में कुछ नेताओं पर तो ठप्पा लगा हुआ है लेकिन बाकी नेताओं की हालत खराब है। कभी कैप्टन गुट उनके नाम का इस्तेमाल करके बयान जारी कर देता है तो कभी बाजवा गुट अपने बयान में उनके नाम डाल देता है।

जिससे परेशान होकर कई नेताओं को तो बाद में अपनी स्थिति साफ करनी पड़ी है कि वे किसी गुट के साथ नहीं हैं। दोनों दिग्गज बाकी नेताओं को अपने गुटों में शामिल दिखाकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच जारी जंग पर सूबे के कई बड़े नेता खामोशी साधे हुए हैं। इनमें रजिंदर कौर भट्ठल, सुनील जाखड़, जगमीत बराड़ और लाल सिंह प्रमुख हैं। सभी चुपचाप इंतजार कर रहे हैं कि दोनों दिग्गजों में से किसका पलड़ा भारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed