फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Claims of Political Parties in Punjab on 9 Issues

जानिए, इन 9 मुद्दों पर दलों के दावे

Wed, 23 Apr 2014 04:30 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Apr 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
Claims of Political Parties in Punjab on 9 Issues

कांग्रेस- स्टूडेंट्स के लिए सर्वश्रेष्ठ एजूकेशन सिस्टम का विकास। ड्रॉप आउट रेट घटाने पर फोकस। नेशनल कमीशन फॉर स्टूडेंट्स और नेशनल यूथ कमीशन की स्थापना। विदेश मंत्रालय की देखरेख में एंप्लायमेंट एक्सचेंज-फेसिलिटेशन सेंटर की स्थापना।

विज्ञापन


भाजपा- बच्चों से बैग का बोझ घटाना। नेशनल ई-लाइब्रेरी की स्थापना। यूजीसी का हायर एजूकेशन कमीशन के रूप में पुनर्गठन। ओपेन ऑनलाइन कोर्सेज शुरू करना। सेल्फ इंप्लायमेंट के लिए पत्राचार कोर्स शुरू करना। नेशनल कमीशन ऑन एजूकेशन का गठन, जो दो साल में शिक्षा के हालात पर रिपोर्ट देगा।
विज्ञापन


स्किल मैपिंग के लिए नेशनल मल्टी स्किल मिशन लांच किया जाएगा। ताकि इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक मैनपॉवर मिल सके। सभी सेक्टरों में यंग लीडरशिप प्रोग्राम शुरू करना। जिलास्तर पर इंक्यूबेटर एंड एक्सिलरेटर प्रोग्राम। स्टूडेंट्स लोन प्रक्रिया को सरल बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप- सभी बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा। पब्लिक एजूकेशन सिस्टम को मजबूत बनाना। वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए आईटीआई की स्थापना। उच्च शिक्षा संस्थानों में इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करना।

शिअद- रोजगार केंद्रों को कैरियर काउंसलिंग सेंटर में तब्दील किया जाएगा। रोजगार योग्यता बढ़ाने को राष्ट्रीय स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे।

मुद्दा 2- रोजगार

Claims of Political Parties in Punjab on 9 Issues

कांग्रेस- इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की स्थापना। छोटे शहरों में सौ नए अर्बन क्लस्टर बनाना। नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी की स्थापना। एप्रेंटिस एक्ट में संशोधन कर ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के मौके बढ़ाना। दो सौ शिक्षण संस्थानों को कम्यूनिटी कॉलेज में तब्दील करना। और आईटीआई की स्थापना।

भाजपा- टेक्सटाइल, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक एसेंबली जैसे लेबर इंटेंसिव मैन्युफैक्चरिंग को प्रमोट करना। टूरिज्म पर फोकस, एग्रीकल्चर को मजबूत करना। इस पर निर्भर रिटेल इंडस्ट्री को भी मजबूत करना। एंप्लायमेंट एक्सचेंज को कैरियर सेंटर में तब्दील करना।

आप- ऐसी आर्थिक नीति बनाना जिससे रोजगार के साधन बढ़ें। खेतीबाड़ी, मैन्युफैक्चरिंग व सर्विस सेक्टर पर फोकस। स्किल डेवलपमेंट पर रहेगा जोर। पूरे साल काम करने वालों की ठेकेपर नहीं होगी नियुक्ति।

शिअद- तीन लाख नौजवानों को रोजगार देने केलिए इंडस्ट्री और आईटी पर फोकस होगा।

मुद्दा 3- महिलाएं

Claims of Political Parties in Punjab on 9 Issues

कांग्रेस- महिला आरक्षण बिल लाना। सभी अस्पतालों में महिलाओं के लिए वन-स्टॉप-क्राइसिस-सेंटरों की स्थापना। ब्लॉक स्तर पर पूर्ण शक्ति केंद्र स्थापित करना।

भाजपा- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान। महिला आईटीआई की स्थापना। एसिड अटैक विक्टिम फंड बनाना। हर जिले में वुमन स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज क्लस्टर बनाना। आंगनबाड़ी वर्करों का भत्ता बढ़ाना।

आप- महिला आरक्षण बिल का समर्थन। राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोगों को सशक्त बनाना। राज्य सरकारों के साथ मिल कर कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना।

शिअद- महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। नन्हीं छांव जैसे कार्यक्रम को राष्ट्रीय लहर बनाया जाएगा। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जंग तेज की जाएगी।

मुद्दा 4- सेहत

Claims of Political Parties in Punjab on 9 Issues

कांग्रेस- सेहत पर खर्च बढ़ा कर जीडीपी का तीन फीसदी करना। हर जिले में पांच मोबाइल हेल्थ केयर वैन चलाना। गंभीर बीमारियों के इलाज को भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में लाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत बनाना।

भाजपा-
नई हेल्थ पॉलिसी लांच करेंगे। नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस मिशन की शुरुआत। सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण। गांधी जी की डेढ़ सौवीं जयंती तक स्वच्छ भारत का निर्माण।

आप-
राइट टु हेल्थकेयर के जरिये सभी को उच्चस्तरीय सेहत सुविधा मुहैया कराना। सभी जरूरी दवाइयों की उपलब्धता यकीनी बनाना। ज्यादा सरकारी अस्पतालों की स्थापना कर सेहत सुविधाएं यकीनी बनाना।

शिअद-
गरीबों को सौ फीसदी सेहत बीमा योजना का फायदा पहुंचाया जाएगा। कैंसर के इलाज और रिसर्च के लिए सेंटर खोले जाएंगे। सेहत में निवेश बढ़ाया जाएगा।

मुद्दा 5- खेतीबाड़ी

Claims of Political Parties in Punjab on 9 Issues

कांग्रेस- वैल्यू चेन, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस के लिए पीपीपी को बढ़ावा देना। सिंचाई युक्त एरिया को एक करोड़ हेक्टेयर बढ़ाना। पशुपालन व मछली पालन को बढ़ावा देना। फसल बीमा योजना का दायरा बढ़ाना। मछली पालन मंत्रालय की स्थापना। एमएसपी बढ़ा कर किसानों का प्रॉफिट बढ़ाना।

भाजपा- खेती व ग्रामीण विकास में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बढ़ाना। खेती उत्पादों में न्यूनतम पचास फीसदी प्रॉफिट सुनिश्चित करना। साठ साल से ऊपर के किसानों की भलाई के लिए कदम उठाना। कम पानी वाली सिंचाई तकनीक का विकास। फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की स्थापना। फार्म इंश्योरेंस स्कीम लागू करना। पूरी वैज्ञानिक पुष्टि के बगैर जीएम फूड की इजाजत नहीं दी जाएगी। अधिगृहण केलिए नेशनल लैंड यूज पॉलिसी बनाएंगे।

आप- गांवों में शहरों जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास। ग्राम सभाओं को ज्यादा अधिकार। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करना। किसानों की इनपुट कॉस्ट से पचास फीसदी ज्यादा एमएसपी निर्धारित करना। छोटे किसानों को कर्ज और बीमा की सुविधा। एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री और मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास। जीएम फसलों की इजाजत से पहले लोगों और पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान।

शिअद- स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाते हुए लागत से पचास फीसदी मुनाफा सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों को गेंहूं-धान केचक्र से बाहर निकालने केलिए अन्य फसलों केएमएसपी और मंडीकरण का इंतजाम किया जाएगा। डेयरी, फिशरी, मधुमक्खी पालन को खेती का दर्जा देते हुए आयकर व अन्य टैक्सों से मुक्त बनाया जाएगा।

मुद्दा 6- इंडस्ट्री

Claims of Political Parties in Punjab on 9 Issues

कांग्रेस- मैन्युफैक्चरिंग में दस फीसदी ग्रोथ केसाथ जीडीपी में हिस्सा बढ़ा कर 25 फीसदी करना। इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की स्थापना। गुड्स एंड सर्विस टैक्स बिल और डायरेक्ट टैक्स कोड बिल लाना। सिंगल विंडो इलेक्ट्रॉनिक क्लियरेंस सुविधा शुरू करना।

भाजपा- प्रक्रिया का सरलीकरण, सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करना। एमएसएमई सेक्टर के लिए टास्क फोर्स का गठन। मैन्युफैक्चरिंग की ग्रोथ पर फोकस, ताकि रोजगार बढ़े। वर्ल्ड क्लास पोर्ट्स की स्थापना कर उन्हें ट्रेन व सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा।

आप-
अच्छे इंटरप्राइज को बढ़ावा देकर रोजगार बढ़ाने पर फोकस। जरूरत से ज्यादा लाइसेंस और कानूनों का सरलीकरण करना। इंडस्ट्री को अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल देना। सभी को लेवल-प्लेइंग फील्ड मुहैया कराना।

शिअद- इंडस्ट्री के विकास को आयकर व एक्साइज टैक्स में सौ फीसदी की छूट। पंजाब को टेक्सटाइल, आईटी व टूरिज्म हब बनाया जाएगा। मोहाली, लुधियाना व अमृतसर आईटी हब और अमृतसर को टूरिज्म हब बनाया जाएगा। वाघा बार्डर पर व्यापार बढ़ाने के लिए नए चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। फिरोजपुर, फाजिल्का की सीमाएं भी व्यापार के लिए खोली जाएंगी।

मुद्दा 7- भ्रष्टाचार

Claims of Political Parties in Punjab on 9 Issues

कांग्रेस- रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने और लोगों को समयबद्ध सुविधाएं दिलाने को चार नए कानून लागू करना।

भाजपा-
ई-गवर्नेंस प्रोग्राम लागू करना। टैक्सों का सरलीकरण। सारी प्रक्रियाओं का सरलीकरण। विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाना।

आप- सरकारी प्रक्रियाओं का सरलीकरण। आईटी के इस्तेमाल से पारदर्शिता लाना। मजबूत जन लोकपाल बिल लाना, ताकि भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम कसी जा सके। विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाना। रिएल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग में काले धन के इस्तेमाल पर रोक लगाना।

शिअद- भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। विदेशों में जमा काला धन वापस लाने को कदम उठाएंगे।

मुद्दा 8- महंगाई

Claims of Political Parties in Punjab on 9 Issues

भाजपा- कालाबाजारी रोकने के लिए स्पेशल कोर्ट, प्राइस स्टैबलाइजेशन फंड बनाना। एफसीआई की अन-बंडलिंग। इलाकों की पसंद के मुताबिक फसलों व सब्जियों को प्रमोट करना।

आप- रिटेल व होलसेल में कालाबाजारी रोकने को कड़े कदम उठाएंगे। गोदामों पर छापा मार कर सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। निजी स्कूलों के डोनेशन पर रोक लगाई जाएगी।

शिअद-
रोजाना उपयोग की चीजों की कीमत एक सीमा से नहीं बढ़ेगी। कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगाम लगाई जाएगी।

मुद्दा 9- इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट

Claims of Political Parties in Punjab on 9 Issues

कांग्रेस- नेशनल रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी प्रोग्राम शुरू करना। ईस्टर्न, वेस्टर्न फ्रेट कॉरीडोर की स्थापना। दस हजार से ज्यादा आबादी वाले शहरों केलिए हाई-स्पीड रेल।

भाजपा- फ्रेट कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का निर्माण। उत्तर पूर्व और जेएंडके केलिए हाईवे और रेल लाइन।

शिअद- मोहाली एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट जल्द शुरू कराई जाएंगी। बठिंडा, पठानकोट, आदमपुर हवाई अड्डों से घरेलू उड़ाने शुरु कराई जाएंगी। साहनेवाल एयरपोर्ट का विकास किया जाएगा। सभी शहरों को फोर व सिक्स लेन सड़कों से जोड़ जाएगा। शहरों में पार्क, सड़कें, स्ट्रीट लाइट और कंप्यूटराइज्ड ट्रैफिक सिस्टम का प्रबंध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed