फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Civil dental surgeon gave ultimatum till seven August

Chandigarh News: सिविल डेंटल सर्जन ने सात तक दिया अल्टीमेटम

Thu, 01 Aug 2024 06:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Civil dental surgeon gave ultimatum till seven August
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन की बैठक बुधवार को पंचकूला में आयोजित हुई। बैठक में 22 जिलों से आए हुए 55 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रमेश पांचाल ने की। उन्होंने बताया कि पिछले 16 वर्षों से हरियाणा के डेंटल सर्जन के साथ भेदभाव हो रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा एसोसिएशन को डेंटल कैडर की मांगें पूरी करने का सात अगस्त तक का समय दिया है। यदि समय पर सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो हरियाणा के सरकारी डेंटल सर्जन भूख हड़ताल पर रहेंगे, मगर मरीजों की सेवा करते रहेंगे। एसोसिएशन की मुख्य मांगों में ग्रुप बी से ग्रुप ए में पे स्केल बदलना, डिप्टी डायरेक्टर डेंटल की दो पोस्टस्पेशलिस्ट कैडर में शामिल करना, हर जिले में डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की एक पोस्ट लगाना और स्वास्थ्य विभाग में प्राशासनिक पोस्ट्स पर डेंटल सर्जन को लगाना शामिल हैं। इस दौरान एसोसिएशन के महा सचिव डॉ. दीपक चिकारा, कोषाध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. शिवानी सतीजा और डॉ. विनोद पंवार, सह सचिव डॉ. दिनेश गुप्ता और डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेश सैनी वरिष्ठ डेंटल सर्जन सहित अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed