फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City's Sapna wins first gold in Khelo India Youth Games

Chandigarh News: शहर की सपना ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता पहला स्वर्ण

Mon, 22 Jan 2024 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
City's Sapna wins first gold in Khelo India Youth Games
चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023-24 का आयोजन तमिलनाडु में किया जा रहा है। इसमें शहर से कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।रविवार को शहर को पहला गोल्ड मेडल जूडो के खेल में सपना ने दिलाया। इस महिला जूडो खिलाड़ी ने 40 किलो भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की सौम्या को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इससे पहले सपना ने पहले राउंड में मध्य प्रदेश की अंजुम को हराया। दूसरे राउंड में हरियाणा की रेनू को मात दी। तीसरे राउंड में हिमाचल प्रदेश की क्रितिका सोनी को हराया।
विज्ञापन

सपना गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-37 डी की 12वीं कक्षा की छात्रा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शहर को पहला मेडल दिलाने पर यूटी खेल विभाग के उप खेल निदेशक सुनील रेयात ने बधाई दी। सपना सेक्टर-34 के खेल परिसर में जूडो कोच विवेक ठाकुर से ट्रेनिंग लेती है। कोच ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सपना का यह 8वां पदक है। यह खिलाड़ी पिछले सप्ताह राजस्थान में आयोजित एसजीएफआई स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article