जानिए, 3 दिन कैसा रहेगा शहर का मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन मौसम सुहावना रहेगा। बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। इससे दिन व रात का तापमान भी कम होगा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नार्मल से एक डिग्री कम था। रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आ रहा है। सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जो नार्मल से तीन डिग्री अधिक था।
बुधवार को भी दिन का तापमान करीब 33 डिग्री तक रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। अगले 12 घंटे में हरियाणा व पंजाब के एक दो इलाकों में बारिश हो सकती है।
सात साल में सबसे सूखा रहा जुलाई
सिटी ब्यूटीफुल बारिश की बूंदों से तरस गया है। सात साल बाद एक बार फिर से शहर में सूखा पड़ गया। जुलाई बीतने को है, लेकिन अब तक मात्र 155 एमएम ही बारिश दर्ज की गई है। सात साल पहले 2007 में जुलाई के महीने में 139.6 एमएम बारिश हुई थी।
साल 2010 में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश नोट की गई है। इस साल 406.5 एमएम बारिश हुई थी। इस साल पूरे मानसून सीजन में काफी कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, जून और जुलाई में कुल 192.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, सीजन में करीब 350-390 एमएम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
अब अगस्त पर उम्मीद टिकी है। पहले व मध्य सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद है। जुलाई की कमी अगस्त से पूरी होने की संभावनाएं हैं। इस पूरे महीने भी मानसून रहेगा।
पिछले कई दिन छाए रहे बादल
चंडीगढ़ में बादल तो पिछले कई दिन छाए हैं। हर बार बारिश की उम्मीद बंधती है, लेकिन दगा देकर बादल आगे बढ़ जाते हैं। कई बार तो आसपास के क्षेत्रों में बारिश भी हुई है, लेकिन चंडीगढ़ में एक भी बूंद नहीं बरसी।
मौसम विभाग के अनुसार, हवा का दबाव कमजोर होने से बादल भटक जा रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में इसके विपरीत स्थिति है। यहां पर तो बारिश ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। शिमला, धर्मशाला, मनाली, नाहन व अन्य इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। यहां तक पंजाब के कई शहरों में भी अच्छी बारिश हुई है।
कब किस साल कितनी बारिश
साल-------------बरसात
2014-----------155 एमएम (29 जुलाई तक)
2013-----------214.5 एमएम
2012-----------275.1 एमएम
2011-----------214.4 एमएम
2010-----------406.5 एमएम
2009-----------202.2 एमएम
2008-----------182.6 एमएम
2007-----------139.6 एमएम