फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City shooter Anjum Moudgil and Punjab's Sifat Kaur confirmed tickets to Paris Olympics

Chandigarh News: शहर की निशानेबाज अंजुम मोदगिल और पंजाब की सिफत कौर ने पक्का किया पेरिस ओलंपिक का टिकट

Sat, 18 May 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
City shooter Anjum Moudgil and Punjab's Sifat Kaur confirmed tickets to Paris Olympics
संवाद न्यूज एजेसी चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज की निशानेबाज मनु भाकर और विजयवीर सिद्धू के बाद शहर की एक और शूटर अंजुम मोदगिल ने भी पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया। अंजुम के साथ पंजाब की खिलाड़ी सिफत कौर सामरा ने भी ओलंपिक का टिकट पक्का किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग रेंज में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के लिए ट्रायल हुए। ट्रायल 4 में अंजुम मोदगिल 588 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। पंजाब की सिफत कौर सामरा 593 अंक स्कोर कर पहले नंबर पर रहीं। टॉप 2 पोजीशन हासिल करने वाले खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग करते हैं। इस मौके पर अंजुम ने कहा कि लगातार कोशिश जारी रखना व शिद्दत से प्रैक्टिस करने का नतीजा है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

ओलंपिक टिकट पक्का करने पर अंजुम के सेक्टर-37 स्थित परिवार में खुशी का माहौल है। अंजुम ने बताया कि इससे पहले टोक्यो का ओलंपिक कोटा वह भारत को दिला चुकी हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। बता दें कि अंजुम ने सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही एनसीसी में शूटिंग का अभ्यास शुरू कर दिया था। इसके बाद डीएवी कॉलेज से आर्ट्स में स्नातक और स्पोर्ट्स साइकोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अंजुम की मां शुभ मोदगिल भी एनसीसी ऑफिसर और शूटर रह चुकी हैं। बचपन में उनके साथ रहते हुए अंजुम को शूटिंग के खेल के प्रति लगाव हो गया। मां ने ही उन्हें निशाना साधना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजुम मोदगिल की उपलब्धियां
- 2016 विश्व कप, म्यूनिख में 9वां स्थान और विश्व विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में रजत पदक और दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया
- 2017 में 10 मीटर एयर राइफल सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल मास्टर्स में रजत पदक जीता
- 2018 में मेक्सिको में आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में रजत और राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक हासिल किया।
- 2019 को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल आईएसएसएफ रैंकिंग में दुनिया की नंबर दो और महिलाओं की 50 मीटर 3पी में भारत की नंबर वन शूटर बनीं
- 2019 में अर्जुन पुरस्कार हासिल किया
- 2022 में कोरिया में शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर में कांस्य पदक जीता

शिक्षिका के कहने पर चुना शूटिंग का खेलमूलरूप से फरीदकोट (पंजाब) की रहने वाली सिफत कौर ने हांगझोऊ एशियाई खेलों (2023) में 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा (महिला) में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली सिफत कौर ने फरीदकोट के बाबा फरीद पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ते समय अपनी शिक्षिका के कहने पर स्कूल में शूटिंग के खेल में हिस्सा लेना शुरू किया और धीरे-धीरे प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगीं। धीरे-धीरे यह खेल उनके लिए जुनून बन गया। फिर सिफत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed