फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   city's first automatic parking launched in Sector 17

गजब, इस पार्किंग से गाड़ियां नहीं हो सकेंगी चोरी

Fri, 27 Dec 2013 08:44 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Dec 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
city's first automatic parking launched in Sector 17

शहर की पहली दो ऑटोमेटिक पार्किंग शुक्रवार से शुरू हो गईं। मेयर सुभाष चावला ने निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पार्किंग का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


दोनों पार्किंग की खास बात है कि यहां से किसी की गाड़ी चोरी नहीं हो सकेगी। पार्किंग में काउंटर के बिल्कुल सामने सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।

जब कोई गाड़ी पार्किंग में प्रवेश करेगी तो उसकी इमेज कैमरे में कैद हो जाएगी। पार्किंग में एंट्री करते वक्त चालक को एक पर्ची मिलेगी।

उस पर्ची पर बार कोड छपा होगा। जब गाड़ी पार्किंग से बाहर निकलेगी तो काउंटर पर पर्ची देकर फीस जमा करवानी होगी।

जब पार्किंग कर्मचारी बार कोड कंप्यूटर में इंटर करेगा तो उस गाड़ी की तस्वीर भी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी। उसके बाद ही गाड़ी पार्किंग से बाहर जा सकेगी। इससे न तो कोई गाड़ी बदल सकेगा और न ही चोरी।
विज्ञापन


पहले चार घंटों के पांच रुपये
दोनों ऑटोमेटिक पार्किंग में घंटों के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। फोर-व्हीलकर के लिए पहले चार घंटों तक पांच रुपये और उसके बाद हर एक घंटे के पांच रुपये चार्ज लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टू-व्हीलर का पहले चार घंटे के दो रुपये और उसके बाद अगले हर एक घंटे के दो रुपये अतिरिक्त लगेंगे।

अगर किसी वजह से सिस्टम में खराबी आती है तो वाहन चालक को पहले चार घंटे की ही फीस देनी होगी।

गलत ढंग से गाड़ी खड़ी की तो ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना
दोनों पार्किंग में एक सीमित संख्या तक ही वाहन खड़े हो सकेंगे। एंपायर स्टोर के सामने की पार्किंग 13,572 स्कवायर मीटर और साहिब सिंह पार्किंग 21,218 स्क्वायर मीटर में फैली है।


पार्किंग फुल होने पर एंट्री गेट नहीं उठेगा। वहीं अगर कोई वाहन चालक पार्किंग में टेढ़ा या गलत ढंग से पार्क कर देता है तो चालक का नहीं बल्कि पार्किंग कांट्रैक्टर पर जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर निगम के मेयर सुभाष चावला ने बताया कि पार्किंग से लोगों को बहुत फायदा होगा। सुरक्षा के नजरिये से भी ये पार्किंग काफी मददगार साबित होंगी। अगर इन पार्किंग का रिस्पांस अच्छा रहा तो शहर की अन्य पार्किंग में भी यही सिस्टम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed