गुड न्यूज, अप्रैल के पहले हफ्ते में लागू होगा सिटीजन चार्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ वासियों की सुविधा के लिए बुधवार को नगर निगम सदन ने संशोधित सिटीजन चार्टर पास कर दिया है। कमिश्नर बी पुरुषार्था का दावा है कि प्रशासक की मंजूरी के बाद अप्रैल माह के पहले सप्ताह में इसे लागू कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही अगर जिम्मेवार अधिकारी एवं कर्मचारी शिकायत दर्ज करने के बावजूद समय सीमा के भीतर काम नहीं करेंगे तो उस पर प्रतिदिन के हिसाब से 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है।
जबकि इससे पहले जब नगर निगम ने सिटीजन चार्टर पास किया था तो उसमें अधिकतम 250 रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान था। लेकिन नए कमिश्नर के आने के बाद इसमें कई खामियां पाई र्गइं। इसके बाद इसमें कई बदलाव करके बुधवार को उसे फिर से पास कर दिया गया।
आनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
नगर निगम ने समस्याएं बताने के लिए मैनुअल के साथ आनलाइन शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा दी है। नगर निगम के अनुसार 155304 हेल्पलाइन नंबर पर काल करने केअलावा नगर निगम की वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम में शिकायत निवारण केंद्र भी बना दिया गया है। कमिश्नर के अनुसार जिस स्तर पर काम की फाइल रुकेगी उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निगम की वेबसाइट पर संतुष्ट बाक्स में फीडबैक दे पाएंगे लोग
संतुष्ट बाक्स की भी व्यवस्था: कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम की वेबसाइट पर संतुष्ट बाक्स की भी व्यवस्था की गई है। जिसमें शिकायतें दूर होने के बाद शहरवासी अपना फीडबैक भी दे पाएगा। इसका एक फायदा यह भी होगा कि कई बार समस्याएं दूर न होने के बावजूद शिकायतकर्ता के पास काम पूरा होने का मैसेज चला जाता है।
ऐसा होने पर शहरवासी बाक्स में अपना विचार व्यक्त कर सकेगा। कमिश्नर ने बताया कि सिटीजन चार्टर पर लोगों केसुझाव भी मांगे गए हैं। अभी तक 13 सुझाव आएं हैं। चर्चा के बाद डेड एनिमल को उठाने का काम भी सिटीजन चार्टर में शामिल किया गया है। जबकि मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा ने जुर्माने के साथ साथ अधिकारी की एसीआर में भी सजा का प्रावधान शामिल करने की बात रखी, लेकिन कमिश्नर इसके लिए तैयार नहीं हुए।
कल्याण ने कर्मचारियों की मामला उठाया: इस मौके पर पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण ने नगर निगम में कर्मचारियों की कमी का मामला उठाया। जिस पर कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारियों से बातचीत करने के बाद ही हर काम की समय सीमा तय की गई है। उन्होंने कहा कि इस समय हर विभाग में स्टाफ की कमी है।
बुकलेट छपवा कर करेंगे जागरूक: सदन की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लोगों को सिटीजन चार्टर पर जागरूक करने के लिए बुकलेट प्रकाशित की जाएगी। यह बुकलेट सभी पार्षदों और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों को जागरूक करने के लिए दी जाएगी।
अब इतने समय में करना होगा समस्या का समाधान
कुछ कामों की समय इस प्रकार है-------समय (दिन)
बर्थ एंड डेथ
बर्थ एंड डेथ प्रमाणपत्र जारी--------------7
बर्थ एंड डेथ प्रमाणपत्र में संशोधन--------14
बच्चे का नाम प्रमाणपत्र में प्रिंट करवाना----10
मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन---------------14
संपदा विभाग
नो आब्जेक्शन प्रमाणपत्र फार सेल---------31
ट्रांसफर आन सेल डीड बेस---------------28
ट्रांसफर आन बेस रजिस्टर्ड विल विद फैमिली-31
ट्रांसफर केस इन स्टेट डेथ----------------31
नो डयूज प्रमाणपत्र-----------------------21
लीज होल्ट टू फ्री होल्ड-------------------60
पीडब्ल्यूडी का काम
रोड पर पैचवर्क------------------5
बैक लेन की सफाई---------------12
एमसी लैंड पर मलबा हटाना---------7
कर्ब चैनल, पेवर, क्लीनिंग रोड बर्म---10
टैक्स ब्रांच
क्लीयरेंस प्रमाणपत्र------------------20
लाइसेंस ब्रांच
रिक्शा और धोबी घाट के नए लाइसेंस----15
लाइसेंस रिन्यू------------------10
फायर विभाग
फायर उपकरण लगाने की एनओसी---10
इमारत के प्लान की मंजूरी-----------10
बागवानी
पेड़ों की छंटाई ------------------6
डेड पेड़ को काटना----45 दिन सलाहकार की मंजूरी के बाद
गिरते हुए पेड़ को हटाना----------8 घंटे
बिजली
स्ट्रीट लाइट का फाल्ट दूर करना-----3 दिन
डैमेज पोल को बदलना------------20 दिन
ग्लोबल लाइट को बदलना---------10 दिन
जन स्वास्थ्य विभाग
अस्थायी वाटर कनेक्शन-------------5
न्यू सीवरेज कनेक्शन-----रोज कट की परमिशन के बाद-28 दिन
मीटर कनेक्शन पर नाम बदलना---------3
वाटर मीटर की सिक्योरिटी वापस करना--30 दिन
वाटर टैंक--------------------------उसी दिन
नया पानी का कनेक्शन---------------14 दिन
खराब मीटर को बदलना---------------7 दिन
गंदा पानी की शिकायत आने पर--------2 दिन
पाइप लाइन में लीकेज की शिकायत-----7 दिन
सीवरेज लाइन में ओवर फ्लो-----------3 दिन
सीवरेज लाइन की रिपयेर --------------8 दिन
रोड गली के ढक्कन बदलना------------5 दिन
खराब मीटर बदलना-------------------5 दिन
स्मार्ट सिटी का ड्राफट प्रपोजल 15 तक केंद्र को भेजना है
बी पुरुषार्था, कमिश्नर, चंडीगढ़ नगर निगम ने बताया कि सिटीजन चार्टर को पास करके लागू करना एक ऐतिहासिक कदम है। आने वाले दिनों में इसका परिणाम सामने आएगा। इससे शहरवासियेां को काफी सुविधा मिलेगी। समस्याएं तेजी से दूर होंगी।
स्मार्ट सिटी का प्रपोजल किया पास
सदन की बैठक में नगर निगम ने स्मार्ट सिटी का ड्राफट प्रपोजल को भी पास किया। यह प्रपोजल 15 अप्रैल तक प्रशासन ने केंद्र सरकार को भेजना है। फास्ट ट्रेक सिटी में आने के लिए जिस कंपनी से अब प्रपोजल तैयार करवाया जा रहे है उसी कंपनी के प्रतिनिधि ने सदन की बैठक में पार्षदों को प्रेजेटेशन दी जिसमे उन एरिया की जानकारी दी गई जिसका पहले विकास करना है।
कंपनी ने बताया कि जो खामियां पहले रह गई थी उन्हें दूर किया गया। प्रेजेटेशन के बाद पूर्व मेयर सुभाष चावला ने कहा कि यह प्रपोजल ग्रामीण फ्रेंडली नहीं है। मेयर अरुण सूद द्वारा पूछने पर कंपनी ने बताया कि पहले टाप-20 में प्रतियोगिता में चंडीगढ़ को 52 मार्क्स मिले थे जिस पर कंपनी के प्रतिनिध ने बताया कि अब होने वाली प्रतियोगिता के लिए 70 अंक की जरूरत है।
प्रपोजल के अनुसार सबसे पहले सेक्टर-16,17 का कुछ भाग, 18 का कुछ भाग, 22,35 और 43 के एरिया को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया जाएगा।