फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CITCO: Orders withdrawn after one and a half month for March inventory

सिटको: मार्च की इन्वेंट्री के लिए डेढ़ महीने बाद निकाले आर्डर

Mon, 25 May 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
CITCO: Orders withdrawn after one and a half month for March inventory
चंडीगढ़। सिटको में वित्तीय वर्ष 2019-20 की इन्वेंट्री (लेखा-जोखा) बनाने को लेकर डेढ़ माह बाद मई में ऑर्डर कर दिए गए। प्रबंध तंत्र के इन आदेशों को लेकर सिटको के कर्मचारी पशोपेश में हैं। सिटको ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने भी इन आदेशों पर आपत्ति प्रकट की है। कमेटी ने प्रबंधन की इस लापरवाही को लेकर बड़े अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (सिटको) की सभी यूनिटों की हर महीने मैनेजमेंट इन्फारमेशन सिस्टम (एमआईएस) की जाती है। साथ ही वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर पूरे वर्ष की इन्वेंट्री बनाए जाने का प्रावधान है, लेकिन इस बार वित्तीय वर्ष 2019-20 में इन्वेंट्री बनाए जाने को लेकर कोई भी आदेश सिटको प्रबंधन द्वारा जारी नहीं किए गए। अब मई में प्रबंध तंत्र द्वारा आनन-फानन में इन्वेंट्री को लेकर आदेश जारी कर दिए गए, जिसको लेकर सिटको के सभी कर्मचारी पशोपेश की स्थिति में आ गए हैं। डेढ़ महीने में बाद सिटको की सभी यूनिटों की इन्वेंट्री कैसे बनाई जाएगी, सिटको ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने भी प्रबंधन के इन आदेशों पर आपत्ति प्रकट की है।
विज्ञापन

सिटको की हैं 15 यूनिट
शहर के प्रमुख होटलों में सिटको के होटलों की गिनती की जाती है। होटल माउंट व्यू, होटल शिवालिक व्यू, होटल पार्क व्यू, लेक व्यू सहित शहर में 15 यूनिट सिटको की शामिल हैं। इनमें चार पेट्रोल पंप भी शामिल हैं। इनकी प्रतिमाह लगभग 8 करोड़ रुपये की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम विरुद्ध है यह आदेश
सिटको ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रेमलाल डंगवाल, राजीव कोहली और बलवीर सिंह ने प्रबंधन के इन आदेशों पर आपत्ति प्रकट की है। उन्होंने प्रबंधन के इन आदेशों को नियम विरुद्ध बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि प्रबंधन के आदेश आनन-फानन में दिए गए हैं। कर्मचारियों को इन्वेंट्री बनाने के लिए तीन दिन का ही समय दिया गया है, जो बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed