हरियाणा में टैक्स फ्री हुई आमिर खान की फिल्म दंगल, ये रही वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान महावीर फौगाट के जीवन पर बनी आमिर खान के अभिनय वाली फिल्म दंगल को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। रविवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर की ओर से इसकी घोषणा की गई।
फिल्म पहलवान के जीवन के उतार-चढ़ाव और एक पिता और उसकी दो बेटियों की कहानी पर आधारित है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि फिल्म दंगल के जरिये कुश्ती और सरकार की ओर से चलाए जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रोत्साहन मिलेगा।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रोत्साहन देने की मंशा से लिया निर्णय
सरकार हरियाणवी फिल्मों को भी बढ़ावा देने की मंशा से ठोस नीति बनाने के लिए प्रयासरत है। पिछले दिनों प्रदेश भर के सिनेमा घरों के संचालकों के साथ बैठककर इस विषय पर मंथन किया गया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार हरियाणवी फिल्मों को प्रोत्साहन देते हुए नई फिल्म नीति जारी करने जा रही है।
मालूम हो कि फिल्म दंगल में अभिनेता आमिर खान हरियाणा की महिला रेसलर गीता और बबिता फौगाट के रेसलर पिता और भिवानी के बलाली गांव के कुश्ती कोच महावीर फौगाट के किरदार में हैं।