{"_id":"5e1ccd088ebc3e879b78034d","slug":"cia-2-raided-on-the-liquor-warehouse-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत CIA की बड़ी कार्रवाई, पानीपत में पकड़ी अवैध 5310 शराब की पेटियां, केस भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत CIA की बड़ी कार्रवाई, पानीपत में पकड़ी अवैध 5310 शराब की पेटियां, केस भी दर्ज
Tue, 14 Jan 2020 05:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत सीआइए-टू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर निजामपुर स्थित एक शराब के गोदाम में छापामारी की। जिसमें उन्हें 5310 शराब की अवैध पेटियां बरामद कीं। सीआइए ने मौके पर पानीपत एक्साइज विभाग की टीम बुलाया और शराब को अपनी कस्टडी में लेकर गोदाम को सील करने के आदेश दिए। वहीं, अधिकारी ने बताया कि मालिक के पास यह पेटियां रिकॉर्ड से ज्यादा ब्लैक में रखी हुई थीं, जिनको वह स्थानीय ठेकेदारों को सप्लाई करते।
विज्ञापन
सीआइए-टू सोनीपत एएसआई धर्मबीर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना थी कि निजामपुर गांव के मोड़ पर एक गोदाम में अवैध शराब की पेटियां पड़ीं हुईं हैं। इस सूचना के आधार पर एचसी नवीन कुमार, एचसी महिपाल, एचसी प्रदीप की टीम गठित की गई। जिसके बाद वह सोमवार शाम तीन बजे गोदाम पर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां पर उन्होंने मालिक प्रदीप से 5310 पेटियों का रिकॉर्ड पेश करने का कहा तो वह पेश नहीं सके, जिसके बाद उन्होंने मौके पर एक्ससाइज विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और शराब की पेटियों को कब्जे में लेकर मालिक पर कार्रवाई की। शराब की कीमत करीब 10 से 15 लाख के करीब बताई जा रही है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में सप्लाई होती है शराब
सूचना के अनुसार गोदाम से शराब को दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में सप्लाई की जाती है। जो कुछ ब्लैक तो कुछ एक नंबर में भेजी जाती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर साल शराब का ठेका निकाला जाता, जिसमें से इस बार इन्होंने लिया था। गोदाम में इनके अलावा भी काफी संख्या में शराब थी लेकिन उनका रिकॉर्ड पाया गया है।
इस प्रकार की अलग अलग बोतल मिली
सीआइए टू अधिकारी ने बताया कि जांच में ब्लू मूड, रोयल, ओलो प्रोफेसर, हिट वॉय, ब्लैक हार्स, क्रेजी रोमियो, ब्लू ब्लाजर, रोयल किंग, पार्टी एसपीएल, ग्रीड अपीयर, रसियन नाइट, नेवी ब्लू और रोयल रेज की अलग अलग बोतल, आधा व पव्वा की कुल 5310 पेटी बरामद की गई हैं।