{"_id":"27a56dbe0441aa670e67e171148b2449","slug":"christmas-celebration-and-disco-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्को में खास इंतजाम, लेडी डीजे मचाएंगी धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्को में खास इंतजाम, लेडी डीजे मचाएंगी धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के अवसर पर शहर के डिस्को में सुबह से लेकर शाम तक पार्टियां चलेंगी। इसके लिए डिस्को के मालिकों ने खास तैयारियां कर रखी हैं। कुछ डिस्को में बच्चों और फैमिली के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
डिस्को संचालकों का कहना है कि सुरक्षा के लिए अधिक लेडी बाउंसरों और मेल बाउंसरों क ी तैनाती की जाएगी। सुबह 11 बजे से डिस्को में पार्टियां शुरू होंगी। पार्टियों के लिए खासतौर पर लेडी डीजे बुलाई गईं हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित बज डिस्को के मैनेजर अमित धांग ने बताया कि उनके डिस्को में बच्चों और फैमिली के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। अमित ने बताया क्रिसमस के दिन स्पिलिटविला-7 की कंटेस्टेंट और डीजे रश्मि शर्मा डीजे प्ले करेंगी। अमित ने बताया कि बच्चों के लिए स्पेशल इंतजाम किए गए हैं। केक काटने के अलावा गिफ्ट के साथ ही फन एक्टिविटीज भी होंगी।
विज्ञापन
डिस्को में स्टैग एंट्री पूरी तरह बंद होगी। एंट्री के लिए पहचान पत्र होना जरूरी है। आई कार्ड के बिना डिस्को में किसी की एंट्री नहीं होगी। लोगों को घर छोड़ने के लिए भी गाड़ियों इंतजाम किया गया है। साथ ही लेडी बाउंसरों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
वहीं सेक्टर-8 के स्कोर डिस्को में पुणे की डीजे सोनी आ रही हैं। यहां भी पार्टी सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी, जोकि देर रात तक चलेगी। स्कोर के मैनेजर राजेश ने बताया कि डिस्को में कपल एंट्री के एक हजार रुपये होंगे और स्टैग एंट्री के दो हजार रुपये लगेंगे। बिना आई कार्ड के एंट्री किसी की नहीं होगी।