फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cholera notified disease, first time declared in Chandigarh

चंडीगढ़ में पहली बार हैजा नोटिफाइड डिजीज घोषित

Mon, 14 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
cholera notified disease, first time declared in Chandigarh
रिपोर्ट - फोटो : getty images

स्वास्थ्य विभाग ने एपिडेमिक  डिजीज एक्ट 1987 के तहत गर्मियों के दिनों में फैलने वाले रोग हैजा (कालरा) को नोटिफाइड डिजीज घोषित कर दिया है। यह पहली बार है, जब चंडीगढ़ में हैजा को नोटिफाइड डिजीज के अंतर्गत लाया गया हो। इससे अब हर सरकारी व प्राइवेट हास्पिटल को हैजा मरीज की जानकारी चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी।

विज्ञापन


एंटी मलेरिया अधिकारी व एपिडेमिक  सुपरवाइजर कमेटी के को-आर्डिनेटर डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि यह कदम कालरा आउटब्रेक रोकने के लिए उठाया गया है। कई बार कालरा के केस प्राइवेट क्लीनिक में रिपोर्ट हो जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग को जानकारी बाद में मिलती है। जब तक जानकारी मिलती है, तब तक केस बढ़ जाते थे। अब पहला केस आते ही हमें जानकारी मिलेगी और आधार को आसानी से ढूंढा जा सकता है। पहले भी रोगों पर बेहतर तरीके से सर्विलांस रखा जाता था, लेकिन अब अस्पतालों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


पिछले साल मनीमाजरा से आए थे मरीज
कालरा एक भयंकर रोग है, जो गर्मियों के अंत में या फिर बारिश के दिनों फैलता है। यदि इसका इलाज समय रहते न किया जाए तो मौत तक हो जाती है। पिछले साल मनीमाजरा के कई इलाकों में कालरा के मरीज आए थे। पानी की पाइप में लीकेज हो गई थी और 12 से ज्यादा मरीज सामने आए थे। इसमें रोगी को उल्टी-दस्त, प्यास अधिक लगना, पेशाब बंद हो जाना, दिन प्रतिदिन कमजोरी, शरीर ठंडा पड़ने जैसी बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में क्यों फैलता है कालरा
कुछ इलाकों में पानी की पाइप लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। पानी की पाइप लाइन के साथ ही सीवर की लाइन है। कुछ लोगों ने उस पर अतिक्रमण कर रखा है या फिर पाइपलाइन के बीच में से कनेक्शन कर मोटर लगा देते हैं। इससे पानी की पाइप में मिलावट होती है और बीमारी फैलने लगती है। मनीमाजरा, मौलीजागरां, विकास नगर और रामदरबार जैसे इलाकों में अक्सर पानी में मिलावट की खबरें आती रही हैं। प्रशासन ने कई बार पानी की पाइपलाइन बदलवाने की बात कही, लेकिन अब तक इस दिशा में फिलहाल कोई काम हो नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed