फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chlorine gas leaked at chandigarh, 5 injured

चंडीगढ़ में क्लोरीन गैस लीक, 5 लोग बेहोश

Fri, 16 Jan 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Jan 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
chlorine gas leaked at chandigarh, 5 injured

चंडीगढ़ के गांव दड़वा में एक ट्यूबवेल में वीरवार रात क्लोरीन गैस लीक हो गई। गैस लीक होने से अफरातफरी फैल गई। गैस इतनी ज्यादा फैल गई कि वहां काम कर रहे पांच लोग बेहोश हो गए।

विज्ञापन


इनमें ट्यूबवेल का कर्मचारी गुरदेव सिंह भी था। गुरदेव को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाकी चार लोगों राधा, भारन, बिमलादेवी और पिंटू को मनीमाजरा अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


इनमें पिंटू की हालत गंभीर हो गई और उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। चारों ट्यूबवेल के पास ही एक आयरन स्टोर में काम कर रहे थे।

इसी स्टोर में काम करने वाले सोनू ने बताया कि वे अपने दस-बारह साथियों के साथ यहां काम कर रहे थे। रात करीब आठ बजे उन्हें गैस की दुर्गंध आई। उन्हें लगा कि कोई सिलेंडर लीक कर रहा है। वे ट्यूबवेल के पास गए तो गैस बहुत ज्यादा फैलने लगी और लोग बेहोश होकर गिरने लगे। बाकी लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सवा आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। उन्होंने फौरन ट्यूबवेल से सिलेंडर निकालकर उसकी नोस बंद कर दी, फिर सिलेंडर को पास ही बने नाले में फेंक दिया गया, ताकि गैस बाहर न फैले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम समय पर न पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर प्रशासन के पब्लिक हेल्थ सर्किल के एक्सईएन, एसडीओ और अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे।


फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी आए चपेट में
क्लोरीन गैस की चपेट में फायर ब्रिगेड के पांच जवान भी आ गए, जिनमें लीडिंग फायरमैन सतपाल सिंह, फायरमैन पवन, त्रिलोकराज, ड्राइवर हरजिंदर सिंह और ओमप्रकाश शामिल थे। इन्हें गले में दिक्कत शुरू हो गई थी। इन सभी को फौरन मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया। यहां इन सबको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed