फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chitfund company Future Maker & Life Care Case Enquiry by Economic Cell

अरबों रुपये ठगने वाली फ्यूचर मेकर पर एसआईटी मेहरबान, अब इकॉनोमिक सेल करेगी जांच

Wed, 03 Oct 2018 12:09 PM IST
जीतेंद्र जीत, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
जीतेंद्र जीत, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 03 Oct 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
chitfund company Future Maker & Life Care Case Enquiry by Economic Cell
फ्यूचर मेकर
लोगों के अरबों रुपये ठगने वाली फ्यूचर मेकर कंपनी में न केवल आम लोगों ने पैसा लगाया है, बल्कि अधिकारियों के भी करोड़ों रुपये लगे हैं, अब जांच इकॉनोमिक सेल करेगी। चर्चा है कि हिसार पुलिस के 16 अधिकारियों और 200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने भी इसमें निवेश कर रखा है। सूत्र बताते हैं कि इसी वजह से एसआईटी कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। दो दिन पहले मामले की जांच इकॉनोमिक सेल को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जिले के एक एसएचओ रैंक के अधिकारी ने 1.10 करोड़ रुपये प्यूचर मेकर कंपनी में निवेश किये हैं। सूत्रों की मानें तो इस अधिकारी ने अपने घाटे को पूरा करने के लिए फ्यूचर मेकर से जुड़े अधिकारियों की एक गाड़ी उठा ली, जिसकी कीमत 62 लाख रुपये बताई जा रही है। इन अधिकारियों के अलावा सीआईए के छह अधिकारियों के एक करोड़ से अधिक रुपये फ्यूचर मेकर में लगे हैं।
विज्ञापन


छह एएसआई स्तर के अधिकारियों के भी लाखों रुपये लगे हैं। पुलिस लाइन में रहने वाले तीन इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों ने भी करीब 50 लाख रुपये निवेश किये हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस अधिकारियों के अलावा शहर में तैनात कई पुलिस कर्मचारियों के भी लाखों रुपये इस कंपनी में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की नाक के नीचे फलता-फूलता रहा कारोबार
फ्यूचर मेकर कंपनी में पुलिस अधिकारियों के करोड़ों रुपये निवेश करने की चर्चा हर तरफ है। इससे विभाग के अधिकारी भी अनभिज्ञ नहीं हैं। चर्चा में यह बात मुख्य होती है कि पुलिस कर्मियों के कंपनी में पैसा लगे होने की वजह से ही कंपनी प्रशासन की नाक के नीचे फलती-फूलती रही। आरोप यह भी लगता है कि फ्रॉड का खुलासा होने के बाद भी जिला पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत करके कंपनी की मदद कर रही है।

एसआईटी की कार्रवाई न के बराबर

chitfund company Future Maker & Life Care Case Enquiry by Economic Cell
फ्यूचर मेकर के मालिक राधेश्याम
फ्यूचर मेकर कंपनी के हिसार रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित कार्यालय को 8 सितंबर को सील किया गया था, जबकि फतेहाबाद में फ्यूचर विजन कंपनी का फ्रॉड 20 सितंबर को सामने आया था। उसके बाद से फतेहाबाद एसआईटी ने फ्यूचर विजन मामले में फतेहाबाद, हिसार सहित धड़ाधड़ छापेमारी की। उसने आदमपुर में छापा मारकर एक फैक्टरी को सील किया, जिससे कंपनी को प्रोडक्ट सप्लाई किए जाते थे।

हिसार में तीन खाते फ्रीज किए, जो फ्यूचर विजन कंपनी के अधिकारियों के थे। इसके विपरीत हिसार में फ्यूचर मेकर कंपनी के मामले में गठित एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई नहीं की। आदमपुर में जिस फैक्टरी पर फतेहाबाद की एसआईटी ने कार्रवाई की, उसी फैक्टरी से फ्यूचर मेकर भी प्रोडक्ट तैयार करवाती थी। हिसार आकर फतेहाबाद एसआईटी कार्रवाई कर जाती है, लेकिन हिसार पुलिस चुप्पी साधे है। मामले में जो भी कार्रवाई हो रही है, वह तेलंगाना पुलिस ही कर रही है।

मामले की तफ्तीश की जिम्मेदारी मेरे पास दो दिन पहले आई है। ऐसा सामने नहीं आया है कि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का पैसा इसमें लगा है। यदि कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत करता है तो उस दिशा में जांच करेंगे।  
- इंस्पेक्टर संदीप कुमार, इंचार्ज इकॉनोमिक सेल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed