राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के एयरविंग कैडेट्स ने मनाया वायु सेना दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ अक्टूबर को भारतीय वायु सेना के 86 वें स्थापना दिवस पर पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के एनसीसी एयर विंग कैडेट्स ने हरियाणा एयर स्क्वाड्रन करनाल के ट्रेनिंग स्टाफ व अधिकारियो के साथ वायु सेना दिवस मनाया। जिसमे कैडेट्स को वायु सेना की विभिन गतिविधियों से अवगत कराया गया कि किस प्रकार भारतीय वायु सेना युद्ध, सुरक्षा व चौकसी का महत्वपूर्ण काम करती है।
प्राकृतिक आपदाओं के समय भी भारतीय वायु सेना का अपना एक विशिष्ट योगदान रहता है जिसे नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश कुमार दुग्गल द्वारा कैडेट्स के लिए पॉवर प्वाइंट कम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें कैडेट्स ने शानदार प्रेजेंटेशन दी। प्रेजेंटेशन में भारतीय वायु सेना के अहम लड़ाकू विमान तेजस, मिग 21, इंडियन एयरफोर्स सुखोई -30 एमकेआई, मिराज -2000, भारतीय वायु सेना की गतिविधियों इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।
सभी कैडेट्स ने वायु सैनिकों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम के लिए आसमान के प्रहरियों को सलाम किया, जिन्होंने पूरे उत्साह ,साहस से देश की सेवा की है | यूनिट के एडमिन ऑफिसर विंग कमांडर पवन गोयल द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में विजेता कैडेट्स को पुरुस्कार दिए गए। सुमित सिंह दहिया ने प्रथम स्थान, अनामिका ने दूसरे स्थान और सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हिमांशु, तुषार, सौरभ, अतुल, इंदरजीत, सिमरन डगर, मोनिका, धनंजय को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सभी कैडेट्स ने भी वायु सेना से आए स्टाफ को उपहार भेट किए। साहसी वायु सैनिकों और उनके परिवारों को शुभ कामनाएं दी। सभी कैडेट्स ने अपने देश और देशवासियों के प्रति सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा ली, देश के कल्याण व समृद्धि में ही हमारा सुख है का नारा लगाया। इस अवसर पर एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश कुमार दुग्गल ने सभी कैडेट्स व वायु सेना अधिकारियो का आभार व्यक्त किया और सभी को भारतीय वायु सेना दिवस की बधाई दी