{"_id":"5e0045478ebc3e87b96e2159","slug":"chilled-foggy-weather-in-chandigarh-weather-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 26 दिसंबर तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, विजिबिलिटी कम होने के आसार, रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 26 दिसंबर तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, विजिबिलिटी कम होने के आसार, रहें सावधान
Mon, 23 Dec 2019 10:12 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर छाई घनी धंधु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों को कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। 26 दिसंबर तक ठंड और धुंध का दौर जारी रहेगा। सोमवार को सुबह घनी धुंध नजर नहीं आई, लेकिन ठंड से लोग ठिठुरते रहे।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कुछ जगहों पर 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रिकार्ड की जा सकती है। दिन के तापमान में कुछ जगह पर तीन से चार डिग्री गिरावट दर्ज की जाएगी। 26 दिसंबर के बाद ठंड में कमी आने के आसार हैं।
रविवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। रविवार सुबह भी धुंध छाई रही। हालांकि करीब 11 बजे बादल छंटे और धूप निकल आई। दोपहर तक अच्छी धूप रही, लेकिन शाम आते-आते फिर से ठंड बढ़ी और धुंध छा गई।
विज्ञापन
हवाओं की वजह से लोगों को ठंड का अहसास भी ज्यादा हुआ। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। सुबह और रात को कई जगह पर धुंध छाई रहेगी। शीत लहर चलने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है, ताकि वे ठंड से बचे रहें।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 15 से 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ से आठ डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि अगले 24 घंटे में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।