फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children of two Chandigarh schools interacted with students from Tripura and Nepal

Chandigarh News: चंडीगढ़ के दो स्कूलों के बच्चों ने त्रिपुरा और नेपाल के विद्यार्थियों से किया संवाद

Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Children of two Chandigarh schools interacted with students from Tripura and Nepal
चंडीगढ़। शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता ने बुधवार को ऑनलाइन इवेंट ‘राइजिंग साउथ एशियन स्टार्स’ लांच किया। इसमें शहर के दो स्कूलों सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास को त्रिपुरा के ब्रिलियंट स्टार्स स्कूल और नेपाल के दो स्कूलों ज्ञान बगाइचा इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल, शेराटोले और नोबल एकेडमी स्कूल के साथ संवाद किया। इसका मकसद छात्रों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय मुद्दे समझने के लिए मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन

दिल्ली स्टेट फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी के चेयरमैन रमेश नेगी और ग्लोबल पीस फाउंडेशन, यूएसए के सीनियर एडवाइजर डॉ. मार्कंडेय राय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। युवसत्ता के संस्थापक प्रमोद शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षा यह समझने में महत्वपूर्ण है कि अलग-अलग लोग अपने आसपास की दुनिया को कैसे देखते हैं, जिससे हम जलवायु परिवर्तन या प्रदूषण जैसे भविष्य के मुद्दों पर असहमति या संघर्ष के बिना एक साथ काम कर सकें। डॉ. मार्कंडेय राय ने कहा कि यदि हमारे स्टूडेंट्स अपने कंफर्ट जोन में रहते हुए इस तरह के प्रयासों में भाग नहीं लेंगे तो वे कभी नहीं जान पाएंगे कि वे जहां रहते हैं, उसके बाहर भी एक दुनिया है। सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका चावला ने कहा कि इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के साथ सहयोगी शिक्षण दृष्टिकोण अपनाने से शिक्षकों को स्टूडेंट्स में लाइफ स्किल्स और महत्वपूर्ण थिंकिंग स्किल्स विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed