फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   child who aware about sex but Lack of Health Awareness

सर्वे में खुलासा, सेक्स जानते हैं बच्चे पर हेल्थ नहीं

Fri, 18 Apr 2014 05:29 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Apr 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
child who aware about sex but Lack of Health Awareness

सिटी ब्यूटीफुल के किशोर (10 से 19 वर्ष) सेक्स एजुकेशन के बारे में पूरी तरह से अवेयर हैं। उन्हें मालूम है कि एचआईवी क्या होता है? एड्स कैसे फैलता है? गर्भ निरोधक गोलियां कब खाईं जाती हैं? इसी प्रकार की अन्य जानकारी के बारे में भी वे जागरूक हैं। इसके विपरीत उनमें हेल्थ अवेयरनेस की भारी कमी है। न तो उन्हें हेल्दी फूड के बारे में पता है और न ही यह मालूम है कि नशा करने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है। यह जानकारी पीजीआई की कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एक स्टडी में सामने आया है। विभाग ने यह स्टडी चंडीगढ़ के 90 सरकारी स्कूलों में की थी।

विज्ञापन

बच्चों को हेल्थ से संबंधित जानकारी देना बहुत जरूरी

child who aware about sex but Lack of Health Awareness

नेशनल रुरल हेल्थ मिशन ने चंडीगढ़ में साल 2005-11 तक विशेष तौर पर किशोरावस्था में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अभियान चलाया था। सरकार की इस योजना का क्या फायदा हुआ, यह जानने के लिए ही स्टडी की गई थी। यह अध्ययन करने वाली डॉ. मधु गुप्ता ने बताया कि किशोरावस्था में कई तरह के शारीरिक बदलाव आते हैं। दिमाग भी विकसित होने की प्रक्रिया में होता है, इसलिए इस उम्र में ही हेल्थ से संबंधित जानकारी देना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रॉप आउट स्टूडेंट भी सेक्स एजुकेशन में अव्वल

child who aware about sex but Lack of Health Awareness

स्टडी में ड्रॉप आउट स्टूडेंट को भी शामिल किया गया है। ये स्टूडेंट भी सेक्स एजुकेशन के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। इनमें खास तौर पर चंडीगढ़ के अरबन और स्लम एरिया के स्टूडेंट काफी जागरूक हैं। वहीं सिटी ब्यूटीफुल के रुरल एरिया के बच्चे न तो सेक्स एजुकेशन के बारे में अवेयर हैं और न ही हेल्थ एजुकेशन के बारे में। इनमें दोनों ही शिक्षाओं की भारी कमी है।

विज्ञापन

ग्लोबल ट्रेंड से अलग राह पर किशोर

child who aware about sex but Lack of Health Awareness

वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन और अन्य संस्था प्रीवेंटिव हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं ताकि बीमारियों का बोझ कम किया जा सके। यदि बीमारियों के प्रति लोग जागरूक होंगे, तो वे रोगों से दूर रहने के लिए उचित कदम उठाएंगे। स्टडी में यह भी सामने आया है कि चंडीगढ़ के अरबन स्लम व रुरल में रहने वाले स्टूडेंट क्यूरेटिव हेल्थ (बीमारी के बाद जागना) की राह पर है। जब वे बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं तो वे जागरूक होते हैं और इलाज कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed