सीवरेज के पाइप में गिरकर फंसा बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-53 में डाली जा रही सीवरेज लाइन के पाइप में गिरकर वीरवार को एक बच्चा फंस गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम की मदद से उसे बाहर निकालकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां अब वह खतरे से बाहर है।
सेक्टर-54 स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय राहुल सेक्टर-53 स्थित फर्नीचर मार्केट और गुरुद्वारे के पीछे से डाली जा रही नई सीवरेज लाइन के पास खेल रहा था। पाइप लाइन के लिए खोदे गए कच्चे नाले में एक 10 फुट का पाइप टेढ़ा था।
दोपहर करीब एक बजे खेलते-खेलते राहुल फिसलकर पाइप में गिर गया और बाहर निकलने की कोशिश में उसने जैसे ही टांगें मोड़ीं, उसी में फंस गया और खिसककर 4 से 5 फुट गहराई में चला गया।
सालभर से पड़ा है यह पाइप
दूसरे बच्चे ने कॉलोनी में इसकी सूचना दी। कॉलोनी के लोगों ने राहुल को निकालने की कोशिश की, लेकिन एक घंटे तक उसे निकाला नहीं जा सका। इसके बाद रेस्क्यू टीम और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रस्से से राहुल को कवर कर पाइप को सरियों की मदद से तोड़ना शुरू किया। इस पूरे घटनाक्रम में राहुल कई बार बेहोश भी हुआ, लेकिन टीम ने आधे घंटे के अंदर राहुल को बाहर निकाल लिया।
अकड़ गए थे पैर
राहुल को बाहर निकालते ही पीसीआर कर्मी उसे जीएमएसएच-16 ले गए। हालांकि, इस दौरान वह बातचीत कर रहा था, लेकिन उसके पैर अकड़े हुए थे। इसलिए वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। राहुल की मां ने बताया कि राहुल केघुटनों पर भी चोट आई है।
आदर्श कॉलोनी निवासी हरकेश ने बताया कि यह पाइप सालभर से यहीं पड़ा है और पाइपलाइन का काम अधर में है। गनीमत रही कि पाइप में कुछ फुट तक पत्थर भरे थे, नहीं तो राहुल और नीचे फिसल सकता था। वहीं, साथ के नाले में दो फुट के करीब पानी भी था, जिससे स्थिति और विकट हो सकती थी।