फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child's father sent Governor, Mayor and officials legal notice

कुत्ते के आतंक पर राज्यपाल और मेयर को कानूनी नोटिस, 5 लाख के मुआवजे की मांग

Wed, 05 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 05 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Child's father sent Governor, Mayor and officials legal notice
मोहाली, आवारा कुत्ते - फोटो : self
मोहाली में कुत्ते के आतंक का मामला ऐसा गर्माया कि इसकी जद में राज्यपाल से लेकर मेयर तक आ गए है। एक कुत्ते ने अब तक सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए मुसीबत खड़ी की लेकिन अब ये मामला कानूनी लड़ाई का बन गया है। फेज-दो में लावारिस कुत्ते द्वारा गंभीर रूप से काटे गए बच्चे के मामले में नया मोड़ आ गया। नगर निगम की मीटिंग में मामला उठने के बाद मंगलवार को बच्चे के पिता ने परमजीत सिंह ने राज्यपाल, मेयर कुलवंत सिंह व अन्य अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


साथ ही मांग की है कि उसके बच्चे का इलाज करवाया जाए। इस बारे में मीडिया से बातचीत में बच्चे के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि 22 मार्च की रात फेज-दो स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे थे। वहीं, पर उनका तीन साल का बच्चा जपदीप सिंह भी मौजूद था। इस दौरान एक लावारिस कुत्ते ने उनके बेटे को अपना निशाना बना लिया था। कुत्ते ने उनके बेटे के होठ काट लिए थे। साथ ही उसके चेहरे का काफी मांस लेकर भाग गया। इसके बाद वह बेटे को गंभीर हालत में पीजीआई लेकर गए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, वहां के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। इस पर काफी खर्च आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि लावारिस कुत्तों की समस्या हल करने की जिम्मेदारी नगर निगम व मेयर की बनती है। ऐसे में उनके बच्चे के इलाज के लिए पांच लाख रुपये मुहैया करवाए जाएं, ताकि वह अपने बच्चे का बढ़िया तरीके से इलाज करवा सकें। उन्होंने साफ किया है कि अगर उसे पांच लाख रुपये न दिए गए तो वह मामले की कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed