फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child Died in Accident in Jind

Jind: घर के बाहर खड़े चार साल के बच्चे को ट्रक ने कुचला, सिर के ऊपर से पहिया निकलने से मौत

Mon, 01 Apr 2024 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 12:49 PM IST
सार

बच्चा रात को घर के बाहर खड़ा था। गोहाना रोड की तरफ एक तेज रफ्तार में ट्रक आया और उसने लापरवाही से चलाते हुए दीपांशु को सीधी टक्कर मार दी। दीपांशु के सिर के ऊपर से ट्रक का टायर निकल गया। उसने दीपांशु को ट्रक के नीचे आते देखा तो वह चिल्लाया और दौड़ा लेकिन चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Child Died in Accident in Jind
जींद में हादसे में बच्चे की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद में सिंधवी खेड़ा के पास ट्रक चालक ने चार साल के बच्चे को कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव हथवाला निवासी संदीप ने बताया कि उसकी साली राखी सिंधवी खेड़ा गांव में शादीशुदा है। वह अपने परिवार के साथ सिंधवी खेड़ा गांव में साली के यहां प्रोग्राम में आया हुआ था। रात को सवा 9 बजे के करीब उसका बेटा चार वर्षीय दीपांशु मकान के बाहर सड़क की साइड में खड़ा हुआ था। उसी समय गोहाना रोड की तरफ एक तेज रफ्तार में ट्रक आया और उसने लापरवाही से चलाते हुए दीपांशु को सीधी टक्कर मार दी। दीपांशु के सिर के ऊपर से ट्रक का टायर निकल गया। उसने दीपांशु को ट्रक के नीचे आते देखा तो वह चिल्लाया और दौड़ा लेकिन चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग दीपांशु को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


संदीप ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से ही उसके बेटे की जान गई है। संदीप को तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़की और एक लड़का दीपांशु था। हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया। सदर थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed