{"_id":"b7fb7e2815dcb6ae880d05a9e5098464","slug":"child-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब खेल-खेल में कमीज बनी मासूम का कफन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब खेल-खेल में कमीज बनी मासूम का कफन!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 01 Sep 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलोया में खेलते-खेलते चार वर्षीय मासूम के गले में रविवार दोपहर को उसकी ही कमीज का फंदा लग गया। जानकारी होने पर परिजन तत्काल बच्चे को लेकर मोहाली फेस-छह स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के गले में निशान है।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मासूम की मौत का असली कारण पता चलेगा। सेक्टर-39 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मलोया के मकान नंबर-6671 की पहली मंजिल में रहने वाले ज्ञान सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ कमरे में खाना बना रहे थे। चार वर्षीय बेटा अंशुल कमरे के बाहर सीढ़ी पर खेल रहा था। पड़ोसन ने आकर बताया कि उनका बच्चा खिड़की के पास बेहोश गिरा हुआ है।
विज्ञापन
ज्ञान सिंह बच्चे को उठाकर अस्पाल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मौके पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जांच में पाया कि बच्चा सीढ़ियो के पास खेल रहा था।
छलांग लगाते समय अचानक उसकी कमीज जाली के दरवाजे की कुंडी में अटक गई। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह खिड़की के किनारे गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि ज्ञान सिंह प्राइवेट कंपनी में काम करता है और मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है।
हादसे के समय बड़ा बेटा उनके साथ कमरे में मौजूद था। सेक्टर-39 थाना प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बच्चे की मौत गले में फंदा लगने से हुई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।