{"_id":"5821cf164f1c1bf67eb38b63","slug":"chief-minister-parkash-singh-badal-statement-on-sarbat-khalsa-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरबत खालसाः CM के आक्रामक तेवर- न डरते हैं और न डरा रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबत खालसाः CM के आक्रामक तेवर- न डरते हैं और न डरा रहे हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
Updated Tue, 08 Nov 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम प्रकाश सिंह बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरबत खालसा का मामला गरमाता जा रहा है। मुख्यमंत्री ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा है कि सरकार न किसी से डरती है और न ही डरा रही है। सरकार अपना काम कर रही है। जो फैसले सही होंगे, सरकार ने वही करने हैं।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बादल संगत दर्शन के दूसरे दिन हर जिले में गर्मदलियों की धरपकड़ के सवाल और सरबत खालसा बुलाने में सरकार द्वारा लगाई जा रही अटकलों के सवाल का जवाब दे रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार का सिर्फ एक ही मकसद है भाईचारक सांझ और अमन शांति। सरबत खालसा पिछली बार जब हुआ था उसके क्या नतीजे निकले थे, वह आपको पता ही है। खुफिया
विज्ञापन
एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार आईएसआई सरबत खालसा के नाम पर पंजाब का माहौल खराब करना चाहता है, इस सवाल पर सीएम ने कहा कि पाकिस्तान का हमेशा से ही मकसद रहा है कि पंजाब के माहौल को खराब किया जाए, पर इसे नहीं होने देंगे।
सिमरनजीत सिंह मान के सरबत खालसा न होने की सूरत में पाकिस्तान को चिठ्ठी लिख कर शरण दिए जाने की मांग के सवाल पर बादल ने कहा कि मैं तो ऐसे लोगों के सामने हाथ ही जोड़ देता हूं।

लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आदेश दिए
संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम प्रकाश सिंह बादल
संगत दर्शन के दूसरे दिन सीएम ने विभिन्न जगहों पर लोगों की मुश्किलें सुनीं और उनके हल के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने गांवों के विकास के लिए पंचायतों को करोड़ों रुपये की ग्रांट के चेक भी दिए।
एसवाईएल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पंजाब के हक में न आने पर कांग्रेसियों द्वारा इस्तीफे दिए जाने के सवाल पर बादल ने कहा कि अब इस्तीफे देने का क्या फायदा, दो महीने के बाद तो सभी के इस्तीफे हो ही जाएंगे। कांग्रेस वाले उंगली पर खून लगाकर शहीद बनना चाहते हैं।
बादल ने कहा कि पूरी दुनिया के लिए कानून है कि दरियाओं का पानी उसी का होता है, जहां से वह निकलता है। हम तो इसी फैसले की आशा कोर्ट से रखते हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह हंसाली साहिब स्थित फूड प्रोसेसिंग कंपनी पैग्रो फ्रोजन फूड्स प्रा.लि. में होती जैविक खेती की जानकारी हासिल की।
उन्होंने हंसाली, बडाली आला सिंह, महादियां और पुरानी अनाज मंडी सरहिंद में संगत दर्शन कर कर लोगों की समस्याएं सुनी और विकास कामों के लिए चैक बांटे।