{"_id":"633d7eaf5d7e4631b11eab26","slug":"chief-minister-osd-neeraj-daftuar-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: CM के प्रिंसिपल OSD नीरज दफ्तुआर का इस्तीफा, अब दिल्ली में संभालेंगे पार्टी का काम-काज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: CM के प्रिंसिपल OSD नीरज दफ्तुआर का इस्तीफा, अब दिल्ली में संभालेंगे पार्टी का काम-काज
Wed, 05 Oct 2022 06:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 05 Oct 2022 06:25 PM IST
सार
सीएमओ में जनसंपर्क विभाग का जिम्मा भी नीरज के पास था। मुख्यमंत्री के निकट होने के कारण वे उनके खास भी हैं।
विज्ञापन
नीरज दफ्तुआर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तुआर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से नीरज सीएमओ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सूत्रों की माने तो उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है। अब वे दिल्ली में रह कर पार्टी का काम-काज देखेंगे। चंडीगढ़ सेक्टर 18 स्थित सरकारी कोठी और अन्य सरकारी सुविधाएं उन्होंने छोड़ दी हैं।
विज्ञापन
हरियाणा सीएमओ में नीरज की एंट्री वर्ष 2014 में सरकार बनने के करीब 8 माह बाद हुई थी। जिसके बाद उन्होंने सीएमओ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मीडिया संबंधित काम काज संभाला था। सीएमओ में जनसंपर्क विभाग का जिम्मा भी नीरज के पास था। मुख्यमंत्री के निकट होने के कारण वे उनकेखास भी थे। लिहाजा दिल्ली में रह कर काम-काज देखेंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक सीएमओ में व्यापक फेरबदल की तैयारी चल रही है। दीपावली के बाद सीएमओ में सफाई होनी है। जिसके तहत कई अन्य लोगों को भी बदला जा सकता है। लंबे समय से जमे हुए कुछ राजनीतिक लोग बदले जा सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि पुराने लोगों के स्थान पर कुछ नए चेहरों को स्थान मिल मिलेगा।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के मुताबिक अब तक चले आ रहे काम-काज की व्यवस्था को भी बदला जा सकता है। वर्तमान में सीएमओ में लंबी चौड़ी फौज काम कर रही है। जिसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी, सलाहकार से लेकर निजी सहायक तक शामिल हैं। सचिवालय में बैठना छोड़ पूरी टीम ने सीएम हाउस में भी अपने कार्यालय बना लिए हैं। पूर्व में मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से इस बावत चिट्ठी भी लिखी जा चुकी है। हालांकि चिट्ठी में उन्होंने सीएमओ में कार्यालय होने पर एतराज नहीं जताया था, लेकिन यह जरूर कहा था कि सीएमओं में तैनात राजनीतिक लोगों की गाड़ियां बिना चेकिंग के अंदर जाती हैं। उन्होंने सीएम की सुरक्षा भी बढ़ाने की बात की थी।
रजनीश गर्ग वापस जाएंगे अपने काडर में
सीएमओं में तैनात एडीसी रजनीश गर्ग भी अपने मूल कैडर में जाने की तैयारी कर रहे हैं। रजनीश गर्ग आईपीएस अधिकारी है। यहां आने से पहले वे दिल्ली में तैनात थे। सीएमओ में रह कर बढ़िया काम किया। कुछ समय तक सर्व शिक्षा अभियान में निदेशक के तौर पर कार्यरत रहे अब वापिस जाने की तैयारी कर रहे हैं।
योगेंद्र चौधरी का रिटायरमेंट नजदीक
सीएमओं में आईआरएस अधिकारी योगेंद्र चौधरी सलाहकार के तौर पर तैनात हैं। उनका रिटायरमेंट भी नजदीक है। महाराष्ट्र कैडर से यहां आए चौधरी की दोबारा नियुक्ति हो इसकी संभावना भी कम लग रही है।