फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Manohar Lal answered the questions of Kiran Chaudhary During the Haryana Vidhan Sabha session

हरियाणा विधानसभा: सीएम बोले- जिस भी रेट पर मिलेगी, बिजली खरीदेंगे, कमी नहीं होने देंगे, जरूरत के हिसाब से बनाएंगे स्टेडियम

Tue, 21 Dec 2021 05:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 05:57 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान किरण चौधरी के सवाल पर रणजीत चौटाला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जवाब दिया। रणजीत चौटाला ने कहा कि प्लांटों में पर्याप्त कोयला स्टॉक है।

विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal answered the questions of Kiran Chaudhary During the Haryana Vidhan Sabha session
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की जनता को बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पहले भी बाजार भाव पर बिजली ली जाती है। प्रदेश में बिजली संकट न हो इसके लिए बिजली जिस रेट पर मिलेगी, उस रेट पर खरीद कर मुहैया करवाई गई। हरियाणा सरकार प्रदेश की जनता को कोई परेशानी नहीं आने देगी, बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। 

विज्ञापन


विधानसभा में कांग्रेस विधायक किरण चौधरी के सवाल के जवाब में सीएम जवाब दे रहे थे। इससे पहले,  बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्थित सभी थर्मल पावर स्टेशन में वर्तमान में कोयले का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन


इस समय पानीपत थर्मल पावर स्टेशन में एक लाख 4 हजार मीट्रिक टन, दीन बंधु छोटूराम थर्मल पावर प्रोजेक्ट यमुनानगर में 2 लाख 12 हजार मीट्रिक टन, खेदड़ हिसार में स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्रोजेक्ट में 3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन, इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट एनटीपीसी झज्जर में 2 लाख 27 हजार मीट्रिक टन और महात्मा गांधी सुपर थर्मल पावर स्टेशन जेपीएल झज्जर में 89 मीट्रिक टन कोयले का स्टॉक उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पर नहीं, जरूरत के हिसाब से बनाएंगे स्टेडियम : सीएम

असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी की असंध में स्टेडियम की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग की तरफ से पूरे हरियाणा की मैपिंग करवाई जा रही है कि कहां-कहां स्टेडियम हैं और कहां स्टेडियम की जरूरत है। भविष्य में किसी की डिमांड पर स्टेडियम नहीं बनाएं जाएंगे, बल्कि उस क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से स्टेडियम का निर्माण होगा। यदि उस क्षेत्र के आसपास स्टेडियम नहीं होगा तो वहां स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। खेल विभाग ने पहले से बने हुए स्टेडियम के रखरखाव के लिए साढ़े 12 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। भविष्य में इस बजट को और बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed