{"_id":"5c990ed4bdec22141c6e683d","slug":"chief-minister-and-minister-will-be-able-to-participate-in-jallianwala-bagh-memorial-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला बाग स्मृति समारोह में हिस्सा ले सकेंगे मुख्यमंत्री और मंत्री, आयोग ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियांवाला बाग स्मृति समारोह में हिस्सा ले सकेंगे मुख्यमंत्री और मंत्री, आयोग ने दी मंजूरी
Tue, 26 Mar 2019 12:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को एक पत्र जारी कर पंजाब के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जलियांवाला बाग हत्याकांड स्मृति समारोह में शामिल होने की मंजूरी दे दी। इस संबंध में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री, पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्री जलियांवाला बाग हत्याकांड यादगारी समागम में शामिल हो सकते हैं। लेकिन वह अपने भाषणों को सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की प्राप्तियों का ही जिक्र कर सकते हैं और किसी भी हालत में इस मंच का प्रयोग सियासी लाभ लेने के लिए नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
दो आईएएस अफसर पर्यवेक्षक नियुक्त
चुनाव आयोग ने एक अन्य पत्र के जरिए आईएएस अधिकारी भूपिंदर सिंह और आईएएस अधिकारी हुस्न लाल को महाराष्ट्र के संसदीय क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1 की प्रमोशन को मंजूरी
भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब में डिवीजनल कमिश्नर के कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1 के पद भरने की मंजूरी दे दी है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग से यह पद भरने के लिए मंजूरी मांगी गई थी, जिस पर आयोग द्वारा सोमवार को एनओसी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटरव्यू करने की मंजूरी
भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब में दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटरव्यू की मंजूरी दे दी है। इन दो मेडिकल कालेजों द्वारा अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदकों का इंटरव्यू करने की मंजूरी मांगी गई थी, जिसे भारतीय चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है।