{"_id":"586bd9cc4f1c1bc65215967e","slug":"chief-justice-khehar-will-take-oath-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू से पढ़ने वाले जस्टिस खेहर आज लेंगे चीफ जस्टिस की शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू से पढ़ने वाले जस्टिस खेहर आज लेंगे चीफ जस्टिस की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
चीफ जस्टिस लेंगे शपथ
देश की सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर बुधवार पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री पाने वाले जगदीश सिंह खेहर शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चंडीगढ़ से भी जस्टिस खेहर के कई दोस्त,रिश्तेदार और पंजाब यूनिवर्सिटी के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
पंचकूला की मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया भी अपने परिवार के साथ खेहर के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगी। जानकारी अनुसार आहलुवालिया जस्टिस खेहर के करीबी रिश्तेदारों में आते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब हैं कि जस्टिस खेहर ने 1977 में पीयू के लॉ विभाग से एलएलबी और 1979 में एलएलएम की डिग्री हासिल की थी। कॉलेज स्तर की पढ़ाई खेहर ने शहर के प्रतिष्ठित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज(जीसी-11) से बीएससी डिग्री के साथ की है।
विज्ञापन