Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Engineer inspected the damage in Kishangarh and Bapu Dham

Chandigarh News: चीफ इंजीनियर ने किशनगढ़, बापूधाम में नुकसान का जायजा लिया

Sun, 31 Aug 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer inspected the damage in Kishangarh and Bapu Dham
चंडीगढ़। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से सुखना लेक का जलस्तर बढ़ने और बार-बार फ्लड गेट खोले जाने के बाद चंडीगढ़ के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने शनिवार को लेक और आसपास के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने किशनगढ़, बापूधाम, मनीमाजरा, रायपुरकलां और लेक के अन्य हिस्सों में हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने बापूधाम के पास आईटी पार्क और मनीमाजरा को जाने वाले रास्ते पर पानी के तेज बहाव से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बापूधाम से आईटी पार्क और मनीमाजरा को जोड़ने के लिए एक नया ओवरब्रिज बनाया जा रहा है जिसका काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। चीफ इंजीनियर ने बताया कि लगातार बारिश और सुखना लेक से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बावजूद किसी भी क्षेत्र में बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, कुछ जगहों पर मामूली क्षति हुई है, जिसे ठीक करने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

24 घंटे निगरानी जारी
चीफ इंजीनियर व अन्य अधिकारियों ने सुखना लेक पर बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहता है और लेक के जलस्तर की निगरानी करता है। यह पंजाब और हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करता है ताकि किसी भी बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed