फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chicken Prices fall in Delhi market, Poultry industry affected In Jind

बर्ड फ्लू की आहट से 15 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ मुर्गा, जींद से चार लाख मुर्गे रोजाना भेजे जाते हैं दिल्ली

Thu, 07 Jan 2021 02:10 AM IST
ajay kumar धर्मवीर निडाना, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
धर्मवीर निडाना, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Jan 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Chicken Prices fall in Delhi market, Poultry industry affected In Jind
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

देश में बर्ड फ्लू की दस्तक से हरियाणा के जींद जिले में पोल्ट्री उद्योग पर भारी असर पड़ने लगा है। हालांकि पोल्ट्री व्यवसायी व चिकित्सक चिकन को सुरक्षित बता रहे हैं। वहीं, जींद जिले से प्रतिदिन करीब चार लाख मुर्गे बेचने के लिए भेजे जाते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में बेचे जाने वाले मुर्गों की कीमत में बुधवार को करीब 15 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। ऐसे में कारोबारियों को प्रतिदिन करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। हरियाणा का जींद जिला पोल्ट्री का हब है। 
विज्ञापन


जिले में करीब 500 से अधिक पोल्ट्री फार्म और 80 से अधिक हैचरी हैं। यहां से करीब 100 गाड़ियों में प्रतिदिन करीब चार लाख मुर्गे दिल्ली बेचने के लिए भेजे जाते हैं, जिनका वजन करीब आठ लाख किलोग्राम होता है। पहले दिल्ली में मुर्गा 90 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकता था। जिससे सात करोड़ 20 लाख रुपये का कारोबार प्रतिदिन होता था। वहीं बुधवार को एक मुर्गा 75 रुपये किलोग्राम बिका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पका हुआ चिकन पूरी तरह से सुरक्षित
भारत में लोग पका हुआ चिकन ही खाते हैं। 70 डिग्री पर उबलने के बाद सभी प्रकार के विषाणु मर जाते हैं। ऐसे में चिकन से कोई खतरा नहीं है। हालांकि जींद के पोल्ट्री फार्मर लगातार आकर बचाव की जानकारी ले रहे हैं। तीन दिन में अब तक 50 से अधिक पोल्ट्री व्यवसायी जानकारी ले चुके हैं। इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। - डॉ. राजू शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक, पशुपालन विभाग, जींद।

नहीं हुई है बर्ड फ्लू की पुष्टि
भारत सरकार तीन महीने पहले ही देश को बर्ड फ्लू मुक्त घोषित कर चुकी है। प्रदेश या जिले में जिन मुर्गियों की मौत हुई है, उसका कारण अधिक ठंड व सही प्रबंधन नहीं होना है। अब तक किसी भी मुर्गी में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। सिर्फ लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।  - जितेंद्र ढुल, प्रवक्ता ब्रेलर, एसोसिएशन।

पिछले कई दिन से इस प्रकार के समाचार आ रहे हैं लेकिन चिकन की मांग में कोई कमी नहीं है। जिस प्रकार लोग पहले चिकन के आर्डर देते थे, वैसे ही अभी चल रहे हैं। - अक्षित ढुल, संचालक, न्यूट्रिक चिकन, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed