{"_id":"98438c9258e5a7ae0e91152f0159a55f","slug":"chhatbir-zoo-ticket-countern-will-upgrade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतबीड़ जूः टिकट खरीदने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतबीड़ जूः टिकट खरीदने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
Updated Mon, 30 Nov 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतबीड़ जू प्रबंधन पर्यटकों को जल्द ही तोहफा देने जा
विज्ञापन
रहा है। इसके लिए अधिकारी दिन-रात कार्य में जुटे थे। उन्हें सफलता तब
मिली, जब पंजाब सरकार की ओर से उनकी मांग को मंजूर कर लिया गया।
मालूम हो कि ट्राइसिटी के अलावा हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू से पर्यटक छतबीड़ जू घूमने आते हैं। इसके बाद उन्हें लोगों की भीड़ में लगकर टिकट लेने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। इस कारण उनका समय बर्बाद होता है।
छतबीड़ प्रशासन से पर्यटकों ने टिकट काउंटर को अपग्रेड करने की मांग की गई थी। पर्यटकों का कहना है कि वह दूर से छतबीड़ घूमने आते हैं, लेकिन लाइन में लगकर उन्हें टिकट लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
इसके लिए आनलाइन टिकट की सुविधा होनी चाहिए या फिर टिकट काउंटर को अपग्रेड किया जाए, ताकि लोगों को टिकट खरीदने में समय खराब न हो।
पर्यटकों की दोनों मांगों को देखते हुए छतबीड़ प्रशासन द्वारा अधिकारियों से विचार चर्चा करके एक प्रस्ताव बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। जहां से मांग को स्वीकार कर लिया गया था।
रविवार को 4500 पर्यटक पहुंचे छतबीड़
रविवार को छतबीड़ जू में करीब 4500 पर्यटक घूमने आए। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व अन्य क्षेत्रों से कुल 25 स्कूलों के बच्चे छतबीड़ पहुंचे। मौसम में बदलाव के चलते पर्यटकों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।