फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chest cancer is increasing rapidly even in young women: Dr. Rajeshwar Singh

कम उम्र की महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रहा छाती का कैंसर : डॉ. राजेश्वर सिंह

Fri, 16 Oct 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Chest cancer is increasing rapidly even in young women: Dr. Rajeshwar Singh
चडीगढ़। बच्चेदानी के कैंसर के मुकाबले स्तन कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले चार दशक तक बच्चेदानी का कैंसर जानलेवा बना हुआ था, लेकिन अब स्तन कैंसर अधिक जानलेवा साबित हो रहा है। देश में हर साल स्तन कैंसर के लगभग 1.55 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। यह बात सेक्टर-43 के एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान पंचकूला स्थित एक निजी अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले सभी तरह के कैंसर में 65 से 70 प्रतिशत महिलाएं 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की थीं, लेकिन अब कम उम्र की महिलाओं में स्तन कैंसर आम हो रहा है। कुल मरीजों में से 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं स्तन कैंसर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने बताया कि इसके उपचार की आधुनिक सुविधाएं हैं। इसमें कीमोथैरेपी, इम्युनोथैरेपी और टारगेटिड थैरेपी से उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्तन में गांठ, भारीपन, सूजन, लाली या निप्पल (स्तन) से तरल पदार्थ का रिसना और निप्पल का मुड़ जाना या अंदर की तरफ धंस जाना कैंसर के प्राथमिक लक्षण हैं। इनका स्वयं निरीक्षण कर इसका पता लगाया जा सकता है और सही समय पर उपचार शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed