फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Check up of pregnant women

सर्वे में गर्भवतियों के चेकअप पर सनसनीखेज खुलासा

Mon, 14 Apr 2014 03:24 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Apr 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
Check up of pregnant women

हरियाणा में सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाली अधिकतर गर्भवती महिलाओं का चेकअप अंदाजे से ही हो रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में यह बात सामने आई है कि एक तिहाई एएनएम ठीक से ब्लड प्रेशर (बीपी) और हीमोग्लोबिन (एचबी) लेना भी नहीं जानती हैं।

अब रोहतक पीजीआई की टीम ने इसमें सुधार का जिम्मा उठाया है। सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के माध्यम से हरियाणा के सभी जिलों में एएनएम को इन परीक्षणों के लिए तैयार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के सामने एक बड़ी परेशानी यह आ रही है कि पुरानी एएनएम को यह चेकअप करने नहीं आते हैं और नई एएनएम की ट्रेनिंग पूरी नहीं है।

सुपरविजन और मोटिवेशन न होने के कारण नया स्टाफ बेहतर ढंग से परफार्म नहीं कर पा रहा है। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 100 में से 15 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क में हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में यह हाई रिस्क ज्यादा है, क्याेंकि यहां पर एनीमिया अधिक है। ऐसे में यदि इन महिलाओं में खून की कमी, बीपी, वजन और कद ठीक से नहीं जांचा जाता तो हाई रिस्क भी नहीं चेक हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
हमने 24 डाक्टरों को प्रशिक्षण दिया है यह प्रत्येक जिले में जाकर सहयोगात्मक पर्यवेक्षण का काम कर रहे हैं। यह लोग अस्पतालों में इंस्पेक्टर के तौर पर नहीं बल्कि सहयोगी के तौर पर जाकर परेशानियों का समाधान करवाएंगे।
डा. राकेश गुप्ता, एमडी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed