फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cheating from whats app group, exam canceled

नकल कराने वालों ने ढूंढा नया तरीका, एग्जाम के दौरान बनाया व्हट्सएप ग्रुप और...

Sat, 16 Dec 2017 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Dec 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
cheating from whats app group, exam canceled
- फोटो : File Photo
पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इन दिनों सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी दौरान शुक्रवार को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के एक पेपर में सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज से अनिल नाम का छात्र व्हट्सएप ग्रुप से नकल करते पकड़ा गया। वह ऐसे ग्रुप से जुड़ा  हुआ था, जिसमें नकल कराने वाले पेपर को हल कर रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर चंडीगढ़ की क्राइम ब्रांच भी मौके पर गई, लेकिन यह यूनिट पेपर का मामला निकला तो कॉलेज प्रबंधन की तरफ से यूएमसी केस बनाया गया और पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ और पंजाब के कई सेंटर पर पेपर दे रहे छात्र नकल ग्रुप से जुडे़ थे। इसी के चलते पीयू प्रबंधन ने इस पेपर को रद्द कर दिया है। अब यह 23 दिसंबर को होगा। राजनीति शास्त्र का यह पेपर स्पेशल रेफरेंस पंजाबी विषय का था। इस पूरे मामले की जांच के लिए यूनिवर्सिटी स्तर पर एक जांच टीम बनाई गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा गत दिवस बीए पांचवें सेमेस्टर के पंजाबी के पेपर के दौरान छात्र गफलत में रहे। क्योंकि प्रश्न पत्र अधूरी जानकारी के साथ छात्रों को थमा दिया गया। पेपर में अंक और शब्दों की लिमिट का जिक्र न होने से छात्रों में दुविधा रही। हालांकि बाद में परीक्षा नियंत्रक ब्रांच को सूचना मिली तो गलतियां ठीक करा दी गईं। इस पेपर की प्रिंटिंग में जहां दिक्कत आईं, वहीं राजनीति शास्त्र के एक पेपर को कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

cheating from whats app group, exam canceled
यह पेपर पहले 15 दिसंबर के लिए तय था, लेकिन बीए पांचवें सेमेस्टर का पंजाबी का अनिवार्य पेपर छात्रों के लिए असमंजस लेकर आया। पेपर 45 नंबर का था और उसमें हल करने के लिए पांच सवाल थे। लेकिन कहीं पर यह जिक्र नहीं था कि कितने सवालों का जवाब देना है? किस सवाल के कितने नंबर हैं और किसकी लेंथ कितनी होनी चाहिए? ऐसे में स्टूडेंट्स ने जब इसका विरोध किया तो केंद्र से परीक्षा ब्रांच को बताया गया।

इसके बाद आनन-फानन में जवाब की लेंथ और नंबर तय किए गए। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में परीक्षा के दौरान अकसर इस तरफ की दिक्कतें आती हैं। पिछले सेशन में फाइनल परीक्षा के दौरान तो चार बार गलत पेपर बंट गए थे। जिस विषय का पेपर भी नहीं था, वह हल करने के लिए स्टूडेंट्स को थमा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed