फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh housing board refused to build one-BHK flats in IT park

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड आईटी पार्क में नहीं बनाएगा वन बीएचके फ्लैट, फैसले के पीछे तर्क भी दिया

Thu, 23 Jul 2020 01:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 23 Jul 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
chandigarh housing board refused to build one-BHK flats in IT park
प्रतीकात्मक तस्वीर
आईटी पार्क चंडीगढ़ में शहरवासियों की तरफ से बनने वाले फ्लैट्स में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) वन बीएचके फ्लैट्स नहीं बनाएगा। सीएचबी ने अपने प्लान में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार सीएचबी ने यह फैसला इसलिए किया है क्योंकि शहर के लोग वन बीएचके फ्लैट्स को खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पिछले महीनों सेक्टर-53 के लिए किए गए सर्वे में वन बीएचके फ्लैट्स के लिए सिर्फ 12 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


आईटी पार्क में सीएचबी करीब 784 फ्लैट्स बनाएगा। इनमें 4 बीएचके के 28 फ्लैट, 3 बीएचके के 448 फ्लैट्स, 2 बीएचके के 168 फ्लैट्स और ईडब्ल्यूएस के 140 फ्लैट्स बनाने का प्लान है। इन फ्लैट्स के डिजाइन को बीते दिनों प्रशासक वीपी सिंह बदनौर भी मंजूरी दे चुके हैं। बोर्ड ने पाया है कि सभी स्कीमों में वन बेडरूम फ्लैट्स की मांग काफी कम है।
विज्ञापन


सेक्टर-53 में बनने वाले फ्लैट्स के लिए किए गए डिमांड सर्वे में भी लोगों ने वन बीएचके फ्लैट को तवज्जो नहीं दी इसलिए हाउसिंग बोर्ड ने यह तय किया है कि आईटी पार्क में बनने वाले फ्लैट्स में वन बेडरूम के फ्लैट नहीं होंगे। बोर्ड के पास आईटी पार्क में 123 एकड़ भूमि है। बोर्ड ने दो साइट्स पर 1100 फ्लैट्स बनाने हैं। बता दें कि 2015 में बोर्ड को पार्श्वनाथ डेवलपर्स से 123 एकड़ भूमि वापस मिली थी। इसके बाद से ही बोर्ड इसकी डेवलपमेंट के लिए लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2021 तक लांच हो सकती है जनरल हाउसिंग स्कीम
सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि जिस कंसल्टेंट ने आईटी पार्क के जनरल स्कील फ्लैट्स के डिजाइन तैयार किए हैं, उन्होंने इस पर काफी काम कर लिया है। प्रशासक से मंजूरी मिलने के बाद अब इन डिजाइन को प्लान अप्रूवल कमेटी अपर (पीएसी) को दिखाया जाएगा। इस कमेटी के चेयरमैन डीसी होते हैं।


इस कमेटी के अप्रूवल के बाद सीएचबी स्कीम के लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस लेगा, जिसमें दो से तीन महीने तक का समय लग जाता है। इसके बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरु होती है। उन्होंने बताया कि अगर सबकुछ सम पर हुआ तो छह महीने के अंदर यानि जनवरी 2021 तक आईटी पार्क में जनरल हाउसिंग स्कीम को लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed