फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB sent notice to 11 thousand 641 people, if rent is not deposited before 23, the houses will be canceled

11 हजार 641 लोगों को सीएचबी ने भेजा नोटिस, 23 से पहले किराया नहीं किया जमा तो मकान होंगे रद्द

Tue, 08 Mar 2022 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
CHB sent notice to 11 thousand 641 people, if rent is not deposited before 23, the houses will be canceled
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) अब कार्रवाई के मूड में है। सीएचबी ने स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत किराया जमा न कराने पर 11 हजार 641 लोगों को शोकॉज नोटिस भेजा है। इसमें सबसे ज्यादा धनास के हैं। नोटिस में कहा है कि अगर 23 मार्च से पहले बकाया किराया जमा नहीं किया तो मकानों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने कहा है कि इन आवंटियों को कई बार किराया जमा कराने के लिए कहा गया है, बावजूद इसके सभी पर करीब 50 करोड़ रुपये का किराया बकाया है, इसलिए अब सीएचबी ने शोकॉज नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। अभी स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत उन आवंटियों को नोटिस भेजा जा रहा है, जिन पर 10 हजार रुपये से ज्यादा का किराया बकाया है। इन्हें 23 मार्च तक का समय दिया गया है। अगर तब तक किराया जमा नहीं कराएंगे, तो इनके मकानों के आवंटन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एक बार आवंटन रद्द हो गया तो उसमें रहने वाले आवंटी को मकान खाली करना होगा। अगर अपीलीय प्राधिकारी इसकी बहाली की अनुमति देता है, तो आवंटी को सभी लंबित देय राशि, ब्याज और रिवाइवल शुल्क का भी भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि सभी को अलग-अलग वर्षों के दौरान बोर्ड की ओर से अलॉटमेंट की गई है। बोर्ड ने स्कीम के तहत कई सेक्टरों में इन फ्लैट्स का निर्माण करवाया है। स्मॉल फ्लैट्स में रहने वाले सभी लोगों का अकाउंट स्टेटमेंट रिकॉर्ड भी ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे कि वह देख सकें कि उन्होंने अब तक कितना और कब-कब पैसा जमा कराया है। साथ ही वह बकाया राशि को भी देख सकते हैं। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड ने इस सूची को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है, ताकि आवंटी अपना किराया देखकर जमा कर सकें।
विज्ञापन

अक्तूबर 2019 में सीएचबी ने कई मकान किए थे रद्द
कई साल से रेंट जमा नहीं कराने वालों पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अक्तूबर 2019 को बड़ी कार्रवाई की थी। लगातार कई नोटिस देने के बाद भी किराया नहीं जमा कराने वाले करीब 20 मकानों का आवंटन रद्द कर दिया था। इसके बाद इन मकानों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। शहर के विभिन्न हिस्सों में स्मॉल फ्लैट स्कीम के तहत इन लोगों को मकान मिले थे। इन अलॉटियों को कई बार अपनी बकाया राशि जमा करवाने के लिए समय दिया गया, लेकिन बावजूद इसके इन्होंने कहिराया जमा नहीं करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जगह कितनी राशि बाकी
सेक्टर नोटिस भेजे कुल किराया (रुपये)
सेक्टर-38 वेस्ट 828 58507348
सेक्टर-49 826 49392541
सेक्टर-56 677 68270303
धनास 5269 183619200
इंडस्ट्रियल एरिया 80 3375221
मलोया 1083 18657692
मौलीजागरां 1106 31116039
रामदरबार 536 39190897
एआरएचसी 1236 30575831
कुल 11641 482705072
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed