चौटाला गोलीकांड इनेलो परिवार पर सीधा हमला : अभय चौटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चौटाला में इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के किन्नू प्लांट ऑफिस में हुए हमले को नेता विपक्ष अभय चौटाला ने सीधा इनेलो परिवार हुआ हमला करार देते हुए बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाए हैं।
अभय चौटाला ने शुक्रवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस ऑफिस में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, वो किन्नू प्लांट ऑफिस से कहीं ज्यादा इनेलो का कार्यालय है।
यहां कर्ण चौटाला, अर्जुन चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला और खुद मैं ग्रामीणों से मिलकर समस्याएं सुनता हूं। हमले से चंद मिनट पहले अर्जुन चौटाला ऑफिस से निकलता नहीं तो हमले का शिकार हो जाता।
कांग्रेसी समेत दो नेताओं पर हमला करवाने का जताया शक
उन्होंने कहा कि प्रदीप गोदारा और अर्जुन का नसीब अच्छा था, जो इस बड़े हमले में बच गए। अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार में प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है।
उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस ने सिरसा पुलिस को सूचित किया था कि नाभा जेल से फरार बदमाश सिरसा क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
अभय चौटाला ने कहा कि एक पूर्व मंत्री ने सरेआम इनेलो नेता प्रदीप गोदारा को धमकी थी कि ‘मैं तुझे छोडूंगा नहीं’। धमकी देने वाला ये नेता रुपये देकर कुछ भी करवा सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में एक कांग्रेसी की डबवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। जिसकी हत्या हुई, उस परिवार के लोग रंजिश पाले हुए हैं। प्रदीप गोदारा की तरफ से दो लोगों का नाम पुलिस को बताया गया है, लेकिन अभी तक पुलिस इन्हें हिरासत में नहीं ले सकी।