फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaudhary Virendra dismissed from Congress Working Committee

चौधरी बीरेंद्र कांग्रेस वर्किंग कमेटी से बर्खास्त

Fri, 01 Aug 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Aug 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Virendra dismissed from  Congress Working Committee

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोले और भाजपा में जाने कीअटकलों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने चौधरी बीरेंद्र सिंह को कांग्रेस कार्यसमिति से निष्कासित कर दिया है। साथ ही एआईसीसी के महासचिव ने चौधरी बीरेंद्र सिंह से तीन दिन में जवाब मांगा है। इसकी पुष्टि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने की है।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य चौधरी बीरेंद्र काफी समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। चौधरी बीरेंद्र ने बीते दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह ने वीरवार को उचाना का दौरा कर कार्यकर्ताओं की राय पूछी तो उन्होंने कहा, अब भाजपा में शामिल होने का समय आ गया है। अब 18 को कैथल में होने वाली रैली में बीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न मेरी कोई शर्त है और न ही कोई आश्वासन

Chaudhary Virendra dismissed from  Congress Working Committee

अमर उजाला से फोन पर बातचीत में सिंह ने बताया कि कैथल में एक  संगठन है, युवा शक्ति बदलाव की ओर। संगठन ने 18 को रैली में हमें और अमित शाह को बुलाया है।

उम्मीद है कि दो से तीन लाख लोग इस रैली में इकट्ठे होंगे। वहां क्या होगा, यह उसी दिन पता चलेगा। मैंने अपने कार्यकर्ताओं से जो राय ली है, वे सभी परिस्थितियों में मेरे साथ हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पहली बार भाजपा को यह मौका मिला है कि वह हरियाणा में अपनी सरकार बना सकती है।

यह पूछने पर कि आपकी हरियाणा का सीएम बनने की ख्वाहिश भाजपा में जाकर कैसे पूरी होगी। उन्होंने बताया कि यह सवाल तो आप मेरे जाने के बाद पूछना। बीरेंद्र ने कहा कि 42 साल का संघर्ष कम नहीं होता। फिलहाल न तो मेरी कोई शर्त है और न ही मुझे कोई आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed