फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chat world surrender one crore income tax raid in patiala

पकौड़ेवाले के बाद अब चाटवाले के पास मिली इतनी बड़ी रकम, इनकम टैक्स वालों के भी उड़ गए होश

Sat, 20 Oct 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Sat, 20 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
chat world surrender one crore income tax raid in patiala
सांकेतिक तस्वीर

 पकौड़े वाले के बाद अब एक चाट वाला चर्चा में है। पंजाब के लुधियाना में एक पकौड़ेवाले के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी हुई थी। जिसमें 60 लाख रूपये बरामद हुए थे। ऐसा ही एक मामला पंजाब के पटियाला में सामने आया है। पटियाला के एक मशहूर चाट की दुकान पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की। इस दौरान 1.2 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


इनकम टैक्स विभाग ने पटियाला में रिंकू चाट नाम दुकान पर रेड करके दस्तावेजों की चेकिंग की। जिसके बाद दुकान के मालिक 1.2 करोड़ की राशि विभाग को सरेंडर कर दी। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग की ओर से पटियाला में रिंकू चाट नाम की दुकान में छापामारी की गई। इस दौरान दुकान के दस्तावेजों की चेकिंग की गई। 
विज्ञापन


विभाग के पास सूचना भी थी कि दुकान का मालिक रिटर्न नहीं भरता है, जिसके बाद जांच के लिए विभाग के अधिकारियों ने एक टीम बनाकर पहले यह पता लगाया कि दुकान पर चाट खाने के लिए रोजाना कितने लोग आते हैं। यह भी हिसाब लगाया गया कि एक दिन में चाट वाला कितनी सेल करता है और उसका अंदाजन नेट प्राफिट क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को जांच दौरान यह भी पता लगा है कि चाट वाला रियल एस्टेट में पैसा इनवेस्ट कर रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि दुकानदार का सरहंद रोड पर दफ्तर भी है। जहां वह विवाह पार्टियों के लिए बुकिंग करता है। अब इस मामले के सामने आने के बाद विभाग के निशाने पर कई चाट वाले हैं, जो इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरते हैं। ऐसे चाट वालों की विभाग अब लिस्ट तैयार कर रहा है और जल्द ही सख्त कार्रवाई करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed