{"_id":"57dec6754f1c1b5f13a82483","slug":"charkhi-dadri-will-be-the-22-th-district-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी बनेगा हरियाणा का 22वां जिला, सीएम ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी बनेगा हरियाणा का 22वां जिला, सीएम ने की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी/भिवानी
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mahohar Lal Khattar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी प्रदेश का 22वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को यहां आयोजित विकास रैली में इसकी घोषणा कर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी कर दी। नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में खट्टर ने इसके अलावा अगले साल तक दो लाख युवाओं को रोजगार देने की मंशा भी स्पष्ट की।
जनसभा को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश में रोजगार मुहैया करवाने के लिए सरकार ने 400 वादे किए हैं। अगले साल तक इन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए छह लाख नौ हजार करोड़ रुपये का निवेश सरकार करेगी, इससे दो लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी व राष्ट्रीय स्तर की 140 कंपनियों ने प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए जगह चयनित कर ली है। इन उद्योगों के शुरू होते ही एक लाख चालीस हजार युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता साफ होगा। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि अगले साल से सभी फसलों को फसल बीमा योजना में शामिल किया जाएगा। बेरोजगार स्नात्तकोतर युवाओं से प्रतिमाह सरकार सौ घंटे काम लेगी और इसके लिए इन्हें नौ हजार रुपये दिए जाएंगे।

चरखीदादरी, हांसी, गोहाना को बनाया जाना था जिला
Manohar lal khattar
- फोटो : अमर उजाला
20 अप्रैल को कैबिनेट सब कमेटी ने चरखीदादरी, हांसी और गोहाना को नए जिले बनाए जाने के संबंध में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव दिया था। इसके साथ ही प्रदेश में पांच नई तहसीलें, एक उप तहसील, छह ब्लॉक और सात सब डिवीजन बनाने की सिफारिश भी की गई थी। सरकार ने चरखी दादरी को जिला बनाने की घोषणा कर दी है, लेकिन गोहाना और हांसी पर अभी तस्वीर साफ नहीं है।
चरखी दादरी
भिवानी जिले के चरखी दादरी शहर की जनसंख्या करीब 80 हजार है और 45 हजार से अधिक मतदाता हैं। उपमंडल के अधीन आने वाले 171 गांवों की जनसंख्या 2011 के आंकड़ों के हिसाब से 502276 हैं। दादरी प्रथम खंड के अधीन 48 गांव आते हैं और इनमें 101819 मतदाता है। वहीं द्वितीय खंड के अधीन 53 गांव आते है इनमें एक लाख पांच हजार मतदाता है। बाढ़डा तहसील के तहत 65 गांव आते हैं और यहां की जनसंख्या करीब 101884 हैं।