फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges framed against two in kiiling case

सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने के मामले में दो पर आरोप तय

Sat, 31 Jul 2021 02:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against two in kiiling case
चंडीगढ़। सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने के मामले में जिला अदालत ने दो आरोपियों परदेसी उर्फ चाचू और फौजी के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। आरोपी सेक्टर-40 निवासी के रहने वाले हैं। आरोपियों पर हत्या की धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। 13 सितंबर से मामले का ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन

मामला 6 नवंबर 2019 है। श्रीराम ने सेक्टर-39 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह सेक्टर-38 में धोबी का काम करता है और उसका बेटा सत्या वहीं पर सूप की रेहड़ी लगाता था। वारदात के दिन वह, उसका बेटा सत्या और फौजी, परदेसी के घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान वह पेशाब करने बाहर चला गया, तभी बचाओ-बचाओ की आवाज आई। जब उसने जाकर देखा तो फौजी और परदेसी उसके बेटे सत्या के साथ मारपीट कर रहे थे। परदेसी ने सत्या के सिर पर पत्थर मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पीसीआर को फोन कर सत्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed