फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Channi questions Modi in a poetic manner

चन्नी का मोदी से शायराना अंदाज में सवाल : तू इधर-उधर की बात मत कर, बता कि काफिला लुटा क्यों, सर्जिकल पर यह कहा

Sat, 03 May 2025 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 04:30 AM IST
सार

ऐसा ही सवाल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी से शायराना अंदाज में किया है। चन्नी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल को नोटिस से लेकर हरियाणा-पंजाब में छिड़ी पानी की जंग पर भी बात की। 

विज्ञापन
Channi questions Modi in a poetic manner
पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह दुर्घटना भी सियासत का सबब बन गई है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और पड़ोसी पाकिस्तान को आतंकवाद की फसल पैदा करने और इससे भारत का नुकसान करने को लेकर भले देश के तमाम राजनीतिक दल सरकार और पीएम मोदी के साथ हैं मगर सुरक्षा से जुड़े कुछ ऐसे सवाल हैं जो स्वाभावित तौर पर उठे हैं। 

विज्ञापन


ऐसा ही सवाल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी से शायराना अंदाज में किया है। चन्नी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल को नोटिस से लेकर हरियाणा-पंजाब में छिड़ी पानी की जंग पर भी बात की। 
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े पर अपने बयान पर पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज सर्जिकल (स्ट्राइक) के बारे में कुछ नहीं है। इसका सबूत नहीं मांगा जाता है, और मैं भी नहीं मांग रहा हूं। मैं जो कह रहा हूं वो ये है कि इसे (पहलगाम आतंकी हमला) भटकाने की कोशिश मत करो। ये बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। ...तू इधर उधर की बात मत कर, बता की काफिला लुटा क्यों। जिन निर्दोष पर्यटकों से उनका धर्म-देश पूछकर उन्हें मार दिया गया, वो परिवार आज न्याय चाहते हैं। सरकार को उन्हें न्याय दिलाना चाहिए। हम हर तरह से सरकार के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नेशनल हेराल्ड कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की चार्जशीट पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह वही सोनिया गांधी हैं जिन्होंने अपने सिर से पीएम पद का 'ताज' उतारकर एक ईमानदार नेता मनमोहन सिंह के सिर पर रख दिया था। वह त्याग की बहुत बड़ी मिसाल हैं। यह वही राहुल गांधी हैं जिनके पिता ने देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया। ऐसे लोगों को इस मामले में घसीटा जा रहा है। उन्होंने (केंद्र ने) एक देशभक्त परिवार के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं। यह निंदनीय है।

हरियाणा और पंजाब के बीच भाखड़ा बांध के पानी के बंटवारे के विवाद पर कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हमारी पंजाब सरकार अतिरिक्त पानी छोड़कर गलत कर रही है। केंद्र सरकार बिना किसी कारण के अचानक इस मुद्दे को उठा रही है और अतिरिक्त पानी छोड़ने की कोशिश की जा रही है। अतिरिक्त पानी छोड़ना पंजाब में समस्या पैदा करने की कोशिश है। केंद्र सरकार पंजाब में फिर से वही स्थिति लाना चाहती है जो पहले थी, ताकि वे वहां राष्ट्रपति शासन लगा सकें। 

तस्वीरों में देखें बारिश से आई आफत: 200 जगहों पर भरा पानी, 100 स्थानों पर गिरे पेड़, जाम और बिजली रही गुल
दूसरा, वहां आप सरकार अरविंद केजरीवाल के अधीन काम करती है। वे हरियाणा से हैं। हमारे सीएम झुके हुए हैं। एक गठजोड़ है जो ये सब कर रहा है और पंजाब को विनाश की ओर धकेल रहा है। हमारे पास पीने का एक बूंद पानी भी नहीं है, हमारा जल स्तर काफी गिर गया है...तो हम उन्हें पानी कैसे दे सकते हैं? हमारे पास पानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed