सरकारी कार्यालयों की ये 5 बातें आपके काम की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर दिसंबर में प्रशासन में कामकाज की गति अधिकारियों के अवकाश पर रहने के कारण कम हो जाती है, लेकिन दिसंबर की जगह जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के पहले सप्ताह में ही प्रशासन के कई अधिकारी या तो अवकाश पर हैं या ट्रेनिंग पर बाहर गए हुए हैं।
प्रशासन के अधिकारियों के छुट्टी पर होने के कारण शहर के लोगों के काम अटक गए हैं। प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा बुधवार को एक बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली गए थे। वीरवार और शुक्रवार को वह अवकाश पर हैं।
ऐसे में वह सोमवार को ही कार्यालय लौटेंगे। इस सप्ताह वह सिर्फ सोमवार को ही दोपहर बाद कार्यालय आए थे। गृह सचिव अनिल कुमार ट्रेनिंग पर दस दिनों के लिए बाहर गए हुए हैं। उपायुक्त मोहम्मद शाइन भी दस दिनों की ट्रेनिंग पर विदेश गए हैं। आरएलए कशिश मित्तल भी ट्रेनिंग पर हैं।
सीएचबी के चेयरमैन सत्यगोपाल को रिलीव कर दिया गया है और वीरवार को सिटको की एमडी और एडीसी तन्वी गर्ग को भी रिलीव कर दिया गया। ऐसे में इन सभी विभागों में अधिकारियों के न होने से वहां जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। वीरवार को भी कई लोग इन कार्यालयों से परेशान होकर लौटे।
वित्त सचिव की जिम्मेदारी बढ़ी
वित्त सचिव सर्वजीत सिंह की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। उनके पास प्रशासक के सलाहकार का अतिरिक्त चार्ज तो है ही साथ ही गृह सचिव का भी चार्ज है। ऐसे में अगले कुछ दिनों के लिए वह यूटी के सबसे पॉवरफुल अधिकारी रहेंगे। यूटी के उपायुक्त का चार्ज आईटी सचिव प्रेरणा पुरी के पास है। सीएचबी चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार नगर निगम आयुक्त वीपी सिंह के पास है।
फूल्का को एडीसी, गर्ग को सिटको एमडी का चार्ज
यूटी में एडीसी का पद एक बार फिर से यूटी कैडर के आईएएस अधिकारी की जगह पीसीएस अधिकारी के पास आ गया। यूटी कैडर की आईएएस अधिकारी तन्वी गर्ग को वीरवार को रिलीव कर दिया गया और उनके पद तीन अधिकारियों के बीच बांट दिए गए। पिछले साल ही एडीसी का पद पीसीएस व एचसीएस अधिकारियों की जगह यूटी कैडर के आईएएस के जिम्मे आया था।
पीसीएस अधिकारी और परिवहन निदेशक टीपीएस फूल्का को एडीसी, विशेष वत्ति सचिव भावना गर्ग को सिटको की एमडी और एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल को पर्यटन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
इन अधिकारियों पर बढ़ा काम का बोझ
वित्त सचिव- सर्वजीत सिंह
विशेष वित्त सचिव-भावना गर्ग
आईटी सचिव- प्रेरणा पुरी
नगर निगम आयुक्त-वीपी सिंह
आरएलए-कशिश मित्तल
परिवहन निदेशक-टीपीएस फूल्का