फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Changes in Kheti Bachao Yatra of Rahul Gandhi in Haryana

अब एक दिवसीय होगा राहुल गांधी का हरियाणा दौरा, सशर्त इजाजत देगी सरकार, टकराव के आसार

Tue, 06 Oct 2020 02:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Oct 2020 02:50 AM IST
सार

  • मंगलवार को पिहोवा से शुरू होकर कुरुक्षेत्र में संपन्न हो जाएगी यात्रा
  • नीलोखेड़ी होते हुए करनाल जाने का कार्यक्रम टला
  • गृह मंत्री ने आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर लिया निर्णय
  • प्रदेश में गड़बड़ी की तो आयोजकों पर दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
Changes in Kheti Bachao Yatra of Rahul Gandhi in Haryana
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' अब एक ही दिन की होगी। राहुल की यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब से हरियाणा के पिहोवा पहुंचेंगे। यहां से उनका ट्रैक्टर पर कुरुक्षेत्र जाने का कार्यक्रम है। कुरुक्षेत्र में ही यात्रा संपन्न हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि राहुल को ट्रैक्टर यात्रा के साथ हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बताया कि भाजपा सरकार के कृषि विरोधी नए कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हरियाणा में होने वाली खेती बचाओ यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


राहुल का हरियाणा दौरा अब दो दिन की जगह एक दिन का होगा। वह 6 अक्तूबर मंगलवार को सुबह 10 बजे पंजाब से हरियाणा के पिहोवा आएंगे और फिर वहां से कुरुक्षेत्र जाएंगे। कुरुक्षेत्र में उनकी यात्रा का समापन होगा। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्तूबर को राहुल का रात्रि ठहराव कुरुक्षेत्र में ही होना था। सात अक्तूबर को उनका नीलोखेड़ी होते हुए करनाल तक ट्रैक्टर यात्रा का कार्यक्रम था। करनाल में उनकी यात्रा संपन्न होनी थी। अब नीलोखेड़ी व करनाल के किसानों को राहुल से संवाद का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने राहुल की यात्रा को देखते हुए पंजाब से लगती सीमा और पिहोवा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अनिल विज का कहना है कि राहुल गांधी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वैसे वह सौ दफा आएं, लेकिन आपदा के समय उन्हें ट्रैक्टर रैली पंजाब से हरियाणा लाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

राहुल की रैली को सशर्त इजाजत देगी सरकार, टकराव के आसार
हरियाणा में राहुल गांधी के पिपली दौरे से पहले सरकार सजग हो गई है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में होम सेक्रेट्री, डीजीपी, सीआईडी चीफ और एडीजीपी लॉ एंड आर्डर के साथ बैठक कर राहुल के कार्यक्रम में 100 लोगों को सशर्त कार्यक्रम करने की इजाजत देने की बात कही है। इस बात को लेकर कांग्रेसियों में अंदर खाते रोष है। जिससे कल होने वाली सभा को लेकर टकराव के आसार बन गए हैं।

पड़ोसी राज्य पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। जिसके चलते वहां ट्रैक्टर यात्रा में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन हरियाणा में कांग्रेस की सरकार नहीं है। सूबे की भाजपा सरकार यह नहीं चाहेगी कि केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध के लिए हरियाणा से राहुल अपनी राजनीति चमकाएं लेकिन ऐसा भी नहीं है कि हरियाणा में कांग्रेस कमजोर है।

पिछले दिनों गृह मंत्री अनिल विज ने यह बयान दिया था कि हरियाणा में राहुल गांधी का ट्रैक्टर घुसने नहीं दिया जाएगा। जिसके बाद अब जाकर सशर्त कार्यक्रम करने की बात कही है। उधर, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने मौजूदा और पूर्व विधायकों के साथ बैठकर राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को सफल बनाने की बात कर ली है। कांग्रेस की रणनीति के तहत राहुल के इस दौरे में प्रदेश कांग्रेस को एकजुट होकर काम करना है और राहुल के दौरे को सफल बनाना है।

अब क्यों घबरा रही सरकार।अब तो राहुल का कार्यक्रम ही एक दिन का रह गया है। वे दो बजे हरियाणा पहुंचेंगे और पांच बजे तक अपने कार्यक्रम पूरे करके निकल जाएंगे। भूपेंद्र सिंह हुडडा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed