{"_id":"3ef9bcc4ccac46efc0d454676302ba20","slug":"changes-in-gazatted-holidays-by-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मी छुट्टियों से जुड़ी अहम खबर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मी छुट्टियों से जुड़ी अहम खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Sep 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों से जुड़ी बेहद अहम खबर। सरकार ने 2015 की गजटिड छुट्टियों की सूची में आंशिक संशोधन किया है।
विज्ञापन
पंजाब के एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में 9 अक्टूबर, 2015 होने वाली छुट्टी अब 29 अक्टूबर को होगी।
वहीं, गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के संबंध में आगामी 24 नवंबर को होने वाला अवकाश अब 16 दिसंबर को होगा।
इसी प्रकार 25, 26 और 27 दिसंबर को शहीदी जोड़ मेला फतेहगढ़ साहिब वाली आरक्षित छुट्टी अब 26, 27 व 28 दिसंबर, 2015 को ली जा सकेगी।