{"_id":"6545d5dfb6c6f49b340a5db7","slug":"change-in-weather-of-punjab-after-november-15-drop-in-night-temperature-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब में ठंड के लिए अभी करना होगा इंतजार, 15 नवंबर के बाद से गिरेगा रात का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब में ठंड के लिए अभी करना होगा इंतजार, 15 नवंबर के बाद से गिरेगा रात का पारा
Sat, 04 Nov 2023 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 03:31 PM IST
सार
इस समय पंजाब का न्यूनतम तापमान औसतन 14 डिग्री रह रहा है। लेकिन 15 नवंबर के बाद इसमें गिरावट के साथ यह 11 से 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 10 नवंबर से 16 नवंबर तक सामान्य से कम बारिश होगी।
विज्ञापन
सर्दी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में ठंड के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक 15 नवंबर के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव होगा। रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: अब आपके खून से ही होगा गंजेपन का इलाज, चेहरे की झुर्रियां भी होंगी गायब
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस समय पंजाब का न्यूनतम तापमान औसतन 14 डिग्री रह रहा है। लेकिन 15 नवंबर के बाद इसमें गिरावट के साथ यह 11 से 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा, जबकि इसके अगले सप्ताह यानी 10 नवंबर से 16 नवंबर तक सामान्य से कम बारिश होगी। गौरतलब है कि पंजाब में बीता एक सप्ताह भी पूरी तरह से सूखा रहा है। 0.3 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले सूबे के किसी हिस्से में पानी नहीं बरसा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं दिवाली गिफ्ट: पंचकूला की फार्मा कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी कार, एम्पलाई बोले-सपना पूरा हुआ
उधर शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में भले ही एक डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन रात के पारे में 0.8 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। खास बात यह है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन पंजाब का मौसम शुष्क बना रहने की भविष्यवाणी की है। पंजाब में आज का सबसे अधिक दिन का तापमान समराला का 32.3 डिग्री दर्ज किया गया।