इसे कहते हैं दिवाली गिफ्ट: पंचकूला की फार्मा कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी कार, एम्पलाई बोले-सपना पूरा हुआ
फार्मा कंपनी के मालिक एमके भाटिया ने कहा कि मुझे भी असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन मैं पीछे नहीं हटा। पहले, मेरा दिल्ली में एक छोटा सा कार्यालय था। मैं 2015 में चंडीगढ़ आया और एक छोटा सा कार्यालय खरीदा...जिन लोगों को भरोसा था कि यह कंपनी ऐसा कर सकती है, वे सितारे बने।
विस्तार
#WATCH | Panchkula, Haryana: A pharma company owner, M. K. Bhatia, gifts cars to his employees ahead of Diwali. pic.twitter.com/SVrDbAWlc1
— ANI (@ANI) November 4, 2023
असफलताओं से नहीं डरा
भाटिया ने कहा कि मुझे भी असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन मैं पीछे नहीं हटा। पहले, मेरा दिल्ली में एक छोटा सा कार्यालय था। मैं 2015 में चंडीगढ़ आया और एक छोटा सा कार्यालय खरीदा...जिन लोगों को भरोसा था कि यह कंपनी ऐसा कर सकती है, वे सितारे बने। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास एक कार हो।
यह भी पढ़ें: Haryana: हाईकोर्ट के सात साल पहले के आदेश की नहीं हुई तामील, 2015 से अब तक के शिक्षा महानिदेशक तलब
मेरा सपना पूरा हुआ
कार पाने वाली एक कर्मचारी शिल्पा ने कहा कि मैंने इस कंपनी में आठ साल पूरे कर लिए हैं... मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि जब मैं आठ साल पहले कंपनी में शामिल हुई थी, तो बॉस कहते थे कि वह अपनी टीम को कारें उपहार में देना चाहते हैं... एक सपना था आज पूरा हुआ...।